Dainik Savera Times

आंखों में नमी, मुस्कान में सुकून… सासू मां की दी साड़ी में दुल्हन बनीं रश्मिका मंदाना

Rashmika-Vijay Wedding

Rashmika-Vijay Wedding : 26 फरवरी 2026 को विजय देवरकोंडा संग सात फेरे लेकर रश्मिका मंदाना ने अपनी नई जिंदगी की शुरुआत की। लंबे समय तक रिश्ते को निजी रखने के बाद दोनों ने पारंपरिक अंदाज में शादी रचाई। शादी की तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गईं।

Rashmika-Vijay Wedding photo
Rashmika-Vijay Wedding photo

दो परंपराओं में संपन्न हुई शादी

रिपोर्ट्स के अनुसार विवाह आंध्र और कोडवा रीति-रिवाजों से हुआ। कोडवा रस्मों के दौरान रश्मिका ने अपनी सास माधवी जी की भेंट की गई खास साड़ी पहनी। इसी साड़ी में उन्होंने सभी प्रमुख वैवाहिक संस्कार निभाए।

Rashmika-Vijay Wedding photo

शाही अंदाज में सजी दुल्हन

रश्मिका ने डिजाइनर अनामिका खन्ना की डिजाइन की हुई गहरे रस्ट रंग की साड़ी पहनी, जिस पर लाल बॉर्डर और एंटीक गोल्ड कढ़ाई की गई थी। साड़ी पर मंदिरों और पारंपरिक स्थापत्य से प्रेरित बारीक मोटिफ उकेरे गए थे, जो दक्षिण भारतीय सांस्कृतिक विरासत की झलक देते हैं।

Rashmika-Vijay Wedding photo

भारी झुमके, जड़ा बिल्ला, सोने का चोकर, कासू माला और अन्य पारंपरिक आभूषणों के बावजूद उनका लुक संतुलित और गरिमामय दिखा। चेहरे पर नई दुल्हन की चमक, आंखों में खुशी के आंसू और हल्की मुस्कान ने उनके ब्राइडल अवतार को और खास बना दिया।

Rashmika-Vijay Wedding photo

पारंपरिक परिधान में विजय का जलवा

विजय देवरकोंडा ने आइवरी धोती और सिंदूरी अंगवस्त्रम धारण किया। उनके परिधान में पारंपरिक डिजाइन और विरासत की झलक साफ दिखी। कानों के कुंडल, कमरबंध (ओडियनम) और टेम्पल ज्वेलरी ने उनके लुक को खास बना दिया। पूरी वेडिंग गैलरी में जहां हर रस्म और परिधान ने परंपरा की खूबसूरती बयां की, वहीं रश्मिका का ब्राइडल अंदाज आधुनिक शान और पारंपरिक गरिमा का अनूठा संगम साबित हुआ।

Rashmika-Vijay Wedding photo
Exit mobile version