Site icon Dainik Savera Times

Rasika Dugal ने Dadar Beach पर चलाया सफाई अभियान

मुंबई: मिर्जापुर फेम अभिनेत्री रसिका दुग्गल ने गणपति विसर्जन के बाद समुद्र तट के सफाई अभियान में हिस्सा लिया। उन्होंने पर्यावरण कार्यकर्त्ता चीनू क्वात्रा और उनकी टीम ‘बीच वॉरियर्स‘ के साथ सहयोग किया। गणेश चतुर्थी के त्यौहार के बाद अभिनेत्री ने मुंबई के दादर बीच पर सुबह-सुबह समुद्र तट की सफाई अभियान में हिस्सा लिया, जिसे क्वात्रा और कई स्वयंसेवकों ने समर्थन दिया, जिन्होंने इस महत्वपूर्ण कारण के लिए एक साथ हाथ मिलाया।

ड्राइव के दौरान, रसिका ने एक टी-शर्ट पहनी थी जिस पर लिखा था: ‘द वर्ल्ड नीड्स लव’। सफाई के बारे में बात करते हुए रसिका ने कहा, ‘यह महत्वपूर्ण है कि हम अपनी पारंपरिक प्रथाओं को जारी रखने के लिए पर्यावरण के अनुकूल तरीके खोजें।’ उन्होंने कहा, ’एक विविध समूह का हिस्सा बनना अच्छा लगा, जो स्वेच्छा से इसलिए वहां मौजूद थे, क्योंकि वे उस पर्यावरण की परवाह करते हैं।’

Exit mobile version