Site icon Dainik Savera Times

Raveena Tandon ने बेजुबानों को लिया गोद, लोगों से की साथ ना छोड़ने की अपील

Raveena Tandon adopted Animals

Raveena Tandon adopted Animals : फिल्म इंडस्ट्री की खूबसूरत और पर्दे पर अपनी ए¨क्टग का जलवा बिखेरने वाली अदाकारा रवीना टंडन ने सोशल मीडिया पर लेटेस्ट पोस्ट शेयर की है। पोस्ट में बताया है कि उन्होंने बेजुबान जानवरों को गोद लिया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक प्यारा वीडियो अपलोड कर अभिनेत्री ने बताया कि उनके परिवार में एक नया सदस्य जुड़ गया है, जिसका नाम एल्सा है।

जर्मन शेफर्ड एल्सा को बारिश के दौरान हाईवे पर छोड़ दिया गया था। रवीना ने इंस्टाग्राम पर एक रील शेयर की, जिसमें वह एल्सा का अपने घर में स्वागत करती नजर आ रही हैं। वीडियो में अभिनेत्री एल्सा और अन्य पेट्स के साथ खेलती दिखाई दे रही हैं। उन्होंने रील के साथ कैप्शन में लिखा, ‘‘इस दीपावली, हमारा दिल थोड़ा बड़ा हो गया क्योंकि हमारे परिवार में एल्सा नामक एक जर्मन शेफर्ड भी जुड़ गई है।

एल्सा को बारिश के दौरान हाईवे पर छोड़ दिया गया था, जिसे पावडॉप्ट की शानदार टीम ने बचाया, उसे स्वस्थ किया और उसे जीवन जीने का दूसरा मौका दिया। अभिनेत्री ने लोगों से अपील करते हुए आगे कहा ‘‘यह सोचना दिल को दुखाने वाला है कि कोई इतने प्यारी, नासमझ जीव को छोड़ सकता है। अभिनेत्री ने बताया कि अलास्का नामक हस्की सहित उनके सभी पालतू जानवरों को गोद लिया गया है और उन्होंने सभी से पूरे दिल से पालतू जानवर रखने पर विचार करने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा, ‘‘पालतू जानवर रखने पर विचार करने वालों से मेरी प्रार्थना है कि प्लीज उन्हें दिल से गोद लें, हर पालतू जानवर को प्यार से भरा घर मिलना चाहिए, डरा हुआ भविष्य नहीं। उन्होंने कहा कि एल्सा को हमारे पास लाने में मदद करने वाले और हमारे घर को उज्जवल बनाने के लिए सभी का धन्यवाद। ‘एल्सा तुम्हारा हमेशा के लिए घर में स्वागत है। यहां ढेर सारा प्यार और खुशी से भरी जिंदगी है।

बता दें कि रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी अभिषेक कपूर के निर्देशन में तैयार फिल्म ‘आजाद’ से डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। फिल्म में राशा के साथ अभिनेता अजय देवगन के भतीजे अमन देवगन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। ‘आजाद’ रॉनी स्क्रूवाला और प्रज्ञा कपूर द्वारा निर्मति है। यह फिल्म जनवरी 2025 में बड़े पर्दे पर शानदार रिलीज के लिए तैयार है।

Exit mobile version