Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Raveena Tandon ने शेयर की लंदन डायरी, साथ में दिखे एक्टर Sanjay Kapoor

September 20, 2024

Raveena Tandon ने शेयर की लंदन डायरी, साथ में दिखे एक्टर Sanjay Kapoor

मुंबई: मशहूर अभिनेत्री रवीना टंडन ने अपने लंदन यात्र की फोटो शेयर करके सोशल मीडिया का पारा चढ़ा दिया है। इन फोटोज में अभिनेता संजय कपूर भी उनके साथ दिख रहे हैं। इस पोस्ट में वह दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ इंजॉय करती दिख रही हैं। साथ ही इन तस्वीरों में अद्भुत लंदन शहर भी दिख रहा है। उन्होंने यह तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर कीं। तस्वीरों में वह सफेद शर्ट और हरे रंग की स्कर्ट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं, साथ ही उन्होंने लाइट मेकअप भी किया हुआ है। अभिनेत्री के इंस्टाग्राम पर 8.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

इस पोस्ट में उनके साथ उनकी बेटी राशा और बेटा रणबीर वर्धन भी दिख रहे हैं। राशा मिनी ड्रेस और स्टाइलिश काले कोट में सबका ध्यान अपनी ओर खींच रही हैं। अभिनेता संजय कपूर और उनके बेटे जहान भी इस पोस्ट को मेमोरेबल बना रहे हैं। रवीना ने अपने इस पोस्ट में लंदन डायरीज और फ्रेंड्स लाइक फैमिली हैशटैग के साथ कैप्शन दिया, ‘‘जस्ट बीङ्घ।

बता दें कि रवीना टंडन फिल्म वितरक अनिल थडानी की परी है। 1995 में उन्होंने पूजा और छाया नामक दो लड़कियों को शादी से पहले गोद लिया था।रवीना मशहूर निर्देशक रवि टंडन की बेटी हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1991 में एक्शन फिल्म पत्थर के फूल की थी। इसके बाद उन्होंने दिलवाले, खिलाड़ियों का खिलाड़ी, जिद्दी, लाडला, बड़े मियां छोटे मियां, दुल्हे राजा और अनाड़ी नंबर 1 जैसी हिट फिल्मों में काम किया।

हाल ही में उन्होंने कन्नड़ फिल्म ‘केजीएफ: चैप्टर 2’ में काम किया है, जिसे प्रशांत नील ने लिखा और निर्देशित किया है। इस फिल्म का निर्माण विजय किरागंदूर ने होम्बले फिल्म्स के बैनर तले किया। इस फिल्म में यश, संजय दत्त, श्रीनिधि शेट्टी, प्रकाश राज जैसे कलाकारों ने काम किया था।

इसके अलावा हाल ही में उन्होंने विवेक बुडाकोटी द्वारा निर्देशित और अरबाज खान द्वारा निर्मति कानूनी ड्रामा फिल्म ‘पटना शुक्ला’ में भी अभिनय किया है। इसमें मानव विज, चंदन रॉय सान्याल, सतीश कौशिक, अनुष्का कौशिक, जतिन गोस्वामी और अन्य प्रमुख भूमिका निभाई थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें