Site icon Dainik Savera Times

‘महादेव का गोरखपुर’ में नजर आएंगे रवि किशन, वायरल हुआ लुक

मुंबई: भोजपुरी सिनेमा के मेगास्टार और सांसद रविकिशन फिल्म ‘महादेव का गोरखपुर’ में काम करते नजर आयेंगे।रवि किशन पहली बार महादेव की भूमिका में बड़े पर्दे पर नज़र आने वाले हैं।रवि किशन की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘महादेव का गोरखपुर’का टीजर 12 जनवरी को रिलीज किया जायेगा।

रवि किशन ने कहा कि फिल्म ‘महादेव का गोरखपुर’एक शानदार फिल्म बनी है। इस फिल्म में महादेव शिव जी की जिस भव्यता और आस्था के साथ स्तुति की गयी, वह अकल्पनीय है और ऐसा वर्णन उनका पहले कहीं नहीं हुआ।

उन्होंने बताया कि फिल्म की शूटिंग गोरखपुर और आस पास के लोकेशन पर की गयी है। फिल्म के टीजर के बाद जल्द ही ट्रेलर और फिर फिल्म की रिलीज डेट आयेगी। उम्मीद करते हैं दर्शकों को फिल्म पसंद आएगी।

Exit mobile version