Site icon Dainik Savera Times

हिंदुस्तान के साथ-साथ अमेरिका में भी 29 मार्च को रिलीज होगी रवि किशन की फिल्म ‘महादेव का गोरखपुर’

मुंबई: भोजपुरी, हिंदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ भाषा में बनी भोजपुरी सिनेमा के मेगा स्टार रवि किशन की मल्टीलैंग्वेज फिल्म महादेव का गोरखपुर हिंदुस्तान के साथ-साथ अमेरिका में भी 29 मार्च को रिलीज होगी। रवि किशन अभिनीत फिल्म महादेव का गोरखपुर 29 मार्च से एक-साथ देश-विदेश में प्रदर्शन के लिये तैयार है। फिलहाल इस फ़िल्म को बिहार में 72 , उत्तरप्रदेश में 52, पश्चिम बंगाल और आसाम के 23 थियेटर में सिनेपोलिस द्वारा रिलीज किया जा रहा है।

आगामी लोकसभा चुनावों में महादेव भक्त रवि किशन इसबार पुन: गोरखपुर संसदीय क्षेत्र से चुनाव मैदान में हैं। रवि किशन ने बताया कि गोरखपुर वास्तव में शिव जी की ही नगरी है और फ़िल्म महादेव का गोरखपुर में महादेव प्रभु की जिस तरह से भक्ति स्तुति की गई है ,वहअवर्णनीय है। फिल्म की पूरी शूटिंग गोरखपुर और आसपास के लोकेशन पर ही की गई है, जिसमें महादेव की गोरखपुर के प्रति आस्था भी बखूबी दिखाई गई है। महादेव का गोरखपुर एक बेहद ही शानदार फिल्म बनी है और इसमें दर्शकों को भरपूर आनंद भी मिलेगा।

रवि किशन के होम प्रोडक्शन रवि किशन प्रोडक्शन्स और वाया फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म महादेव का गोरखपुर के लेखक साई नारायण हैं, फिल्म का निर्देशन दक्षिण भारतीय फिल्मों के मशहूर निर्देशक राजेश मोहनन ने किया है। महादेव का गोरखपुर के निर्माता प्रितेश शाह और सलिल शंकरन , वहीं फिल्म के सह निर्माता अरविंद सिंह, अमरजीत दहिया ,एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर शंकर नारायण,सिनेमेटोग्राफर अरविंद सिंह हैं। संगीत निर्देशन अगम अग्रवाल और रंजिम राज ने किया है।

Exit mobile version