Site icon Dainik Savera Times

R’Bonney Gabriel ने जीता Miss Universe 2022 का खिताब, Harnaaz Sandhu ने पहनाया क्राउन

अमेरिका के लुइसियाना स्टेट के न्यू ऑर्लेअंस शहर में 71वें मिस यूनिवर्स पेजेंट का आयोजन किया गया जिसमें 84 कंटेस्टेंट्स को मात देते हुए आर बॉनी गेब्रिएल ने ये ख़िताब अपने नाम कर लिया। जानकारी के लिए बता दें के दुनियाभर की 84 कंटेस्टेंट्स को मात देते हुए आर बॉनी गेब्रिएल ने मिस यूनिवर्स 2022 का ताज जित लिया है। आर बॉनी गेब्रिएल को हरनाज संधू ने क्राउन पहनाया।

जानकारी के लिए बता दें के इंडिया की ने दिविता टॉप 16 तक पहुंच गई थीं लेकिन टॉप 5 में बाहर हो गई। बता दें के कॉस्ट्यूम राउंड में दिविता ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा और सबका दिल जीत लिया। मिस यूनिवर्स 2022 चुनी गई आर बॉनी गेब्रिएल अमेरिका के ह्यूस्टन, टेक्सास की रहने वाली हैं और पेशे से एक फैशन डिजाइनर हैं। इस साल मिस यूनिवर्स को एक नया ताज पहनाया जाएगा। इस नए ताज को फेमस लग्जरी ज्वेलर Mouawad ने डिजाइन किया है।

इस ताज की कीमत लगभग 46 करोड़ रुपए है। और इसमें हीरे और नीलम जड़े हुए हैं। इसके अलावा इस ताज में पेर शेप का बड़ा का नीलम भी लगा है जिसके चारों तरफ हीरे जड़े हुए हैं। इस पूरे ताज में कुल 993 स्टोन लगे हैं। जिसें 110.83 कैरेट नीलम और 48.24 कैरेट सफेद डायमेंड हैं। ताज के सबसे ऊपर लगा रॉयल ब्लू कलर का नीलम 45.14 कैरेट का है। बता दें के पिछले साल इस मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता का खिताब भारत की हरनाज संधू ने जीता था।

Exit mobile version