Site icon Dainik Savera Times

प्रेगनेंसी के दौरान खाने को लेकर Richa Chadha ने कहा, शुरू में कच्चा टमाटर और ठंडी चीजों की होती थी इच्छा

मुंबई:ऋचा चड्ढा ने फरवरी में अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से प्रेगनेंसी की घोषणा की थी। इस कड़ी में अब उन्होंने अपनी प्रेगनेंसी के दौरान खाने को लेकर खुलकर बात की। एक्ट्रेस ने कहा कि हर महिला में खाने की अलग-अलग इच्छा होती है, क्योंकि हर प्रेगनेंसी यूनिक होती है। ऋचा ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, ’महिलाओं में प्रेगनेंसी क्रेविंग के बारे में बहुत कुछ कहा जाता है।

मुझे लगता है कि ये हर महिला में अलग-अलग होती है, क्योंकि हर प्रेगनेंसी यूनिक होती है।’ ऋचा ने शुरू के तीन महीनों में पूरी तरह हेल्दी चीजों का सेवन किया। उन्होंने कहा, ‘फर्स्ट ट्राइमेस्टर में मुझे कच्चे टमाटर, नमकीन और ओलिव्स जैसे हेल्दी फूड आइटम्स की बहुत क्रेविंग होती थी।‘ इसके बाद सेकंड ट्रायमेस्टर में उन्हें ‘ठंडी चीजों‘ को खाने की इच्छा हुई।

‘उन्होंने नारियल पानी, नींबू पानी और कभी-कभी बहुत सारी कोम्बुचा जैसी ठंडी चीजें पीनी शुरू कर दी।‘हालांकि, क्रेविंग कम हुई है, लेकिन एक्ट्रेस अब केवल ‘घर का बना खाना‘ ही खाती हैं।उन्होंने कहा, ’जैसे-जैसे मैं थर्ड ट्राइमेस्टर के करीब पहुंच रही हूं, मुझे लगता है कि क्रेविंग कम हो रही है। बेबी के ज्यादा जगह घेरने के चलते पेट का साइज कम होने लगता है।

मुझे ज्यादातर घर का बना, साफ-सुथरा खाना पसंद है… ढेर सारे फल, सलाद और दाल चावल।’ एक्ट्रेस ने आगे कहा, ‘कभी-कभी जब मुझे मीठा खाने की इच्छा होती है, तो मैं आइसक्रीम या दही या मौसमी फल, जो वर्तमान में आम हैं, खा लेती हूं।‘ ऋचा और अली फजल ने लंबे समय तक डेट करने के बाद 2022 में शादी की थी।

Exit mobile version