Site icon Dainik Savera Times

29 अप्रैल से शुरु होगा केबीसी के लिये पंजीकरण

मुंबई: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन लोकप्रिय शो‘कौन बनेगा करोड़पति’के 15वें सीजन के साथ वापसी के लिए तैयार है, जिसके लिये पंजीकरण 29 अप्रैल से शुरु होगा। केबीसी के निर्माताओं ने यह घोषणा करते हुए प्रोमो जारी किया है कि शो के लिए पंजीकरण 29 अप्रैल से शुरु होगा।

प्रोमो में अमिताभ को होस्ट की सीट पर बैठे हुए देखा जा सकता है जबकि एक महिला हॉटसीट तक पहुंचने का रास्ता खोजने के लिए मैप को देखती है। अंत में वह हॉटसीट पर पहुंच जाती हैं। वह अमिताभ से खेल खेलने के लिए कहती हैं, जिस पर वह जवाब देते हैं, हॉटसीट पर पहुंचने के लिए उलूल-जुलूल हाथकंडे मत अपनायिये।वह कहते हैं कि बस फोन उठाएं क्योंकि 29 अप्रैल को रात 9 बजे से पंजीकरण करने का यही एकमात्र तरीका है। मेरे प्रश्न का उत्तर दें और आपका पंजीकरण शुरु हो जाएगा।

 

Exit mobile version