Site icon Dainik Savera Times

रिसेप्शन पार्टी में रेखा ने छुए शत्रुघ्न सिन्हा के पैर तो एक्टर ने लगा लिया गले, Video पर लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शन

एंटरटेनमेंट डेस्क: बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा 69 साल की उम्र में भी बला की खूबसूरत दिखती हैं। अपनी पर्सनालिटी के कारण रेखा आज भी लाखों दिला पर राज करती हैं। जहां रेखा अपनी खूबसूरती से फैंन्स को कायल करती रहती हैं वहीं उनका नरम स्वभाव भी लोगों के दिल जीत लेता है। हाल ही में विजक्राफ्ट इंटरनेशनल एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के सह-संस्थापक आंद्रे टिमिन्स के बेटे, लेस्ली टिमिन्स की शादी की रिसेप्शन पार्टी में जब वे शामिल होने पहुंची तो एक बार फिर से सुर्खियों में आ गईं।

 

दरअसल, आंद्रे टिमिन्स के बेटे लेस्ली की रिसेप्शन पार्टी में बॉलीवुड की तमाम हस्तियां पहुंची थीं। इस दौरान शत्रुघ्न सिन्हा अपने पूरे परिवार के साथ नजर आए। वहीं जब रेखा और शत्रुघ्न सिन्हा आमने-सामने आए तो सबकी नजरें उन दोनों पर टिक गईं। रेखा ने सबसे पहले शत्रुघ्न सिन्हा के पैर छुए, इसके बाद एक्टर ने भी उनको गले से लगा लिया। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और वीडियो छाई हुई हैं।

 

पपाराजी ने इस मूवेंट को अपने कैमरे में कैप्चर कर लिया जिस पर लोग रिएक्शन्स दे रहे हैं। किसी ने लिखा कि आप कितने ही बड़े क्यों न हो जाओ लेकिन संस्कार ऐसे ही होने चाहिए। वहीं किसी ने लिखा कि रेखा मैम आपको हैवी ज्यूलरी पहनने की जरूरत नहीं हैं, आप तो सिंपल भी बहुत सुंदर दिखेंगी। लोग रेखा पर जमकर अपना प्यार लुटा रहे हैं।

Exit mobile version