Dainik Savera Times

Shraddha Kapoor और Randeep Hooda की EETHA की रिलीज़ डेट कन्फर्म, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

Release date confirmed for 'Eetha'

एंटरटेनमेंट डेस्क: बहुप्रतीक्षित फिल्म EETHA अब 4 दिसंबर 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म के टीज़र ने दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्सुकता पैदा की है, जिसके बाद मेकर्स ने इसकी रिलीज़ डेट की घोषणा कर दी है।

लक्ष्मण उटेकर के निर्देशन में नई कहानी

EETHA का निर्देशन लक्ष्मण उटेकर ने किया है। फिल्म का निर्माण दिनेश विजान, लक्ष्मण उटेकर और करिश्मा शर्मा ने किया है। फिल्म में श्रद्धा कपूर और रणदीप हुड्डा मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे, जिससे दर्शकों की उम्मीदें और बढ़ गई हैं।

अजय-अतुल के संगीत से सजेगी फिल्म

फिल्म के संगीत की जिम्मेदारी लोकप्रिय संगीतकार जोड़ी अजय-अतुल ने संभाली है। दमदार कहानी, स्टार कास्ट और संगीत के इस संयोजन से EETHA को लेकर सिनेमाप्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

4 दिसंबर को सिनेमाघरों में होगी रिलीज़

मैडॉक फिल्म्स और कठपुतली क्रिएशन्स के बैनर तले तैयार की गई EETHA 4 दिसंबर 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। फिल्म की रिलीज़ के साथ यह देखना दिलचस्प होगा कि श्रद्धा कपूर और रणदीप हुड्डा की जोड़ी और लक्ष्मण उटेकर की कहानी दर्शकों पर कितना असर छोड़ती है।

Exit mobile version