Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

Rashmika Mandanna की ‘मैसा’ की रिलीज डेट फाइनल, 27 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में मचेगा धमाल

September 2, 2026

Rashmika Mandanna की ‘मैसा’ की रिलीज डेट फाइनल, 27 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में मचेगा धमाल

एंटरटेनमेंट डेस्क: ‘मैसा’ को भारत की पहली फीमेल-लेड पैन-इंडिया फिल्मों में से एक बताया जा रहा है, जिसमें रश्मिका अपने अब तक के सबसे इंटेंस अवतार में नजर आएंगी। मेकर्स की ओर से जारी किए गए कई लुक पोस्टर्स में उनकी झलक ने पहले ही दर्शकों का प्यार बटोर लिया है और फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और बढ़ा दिया है!

‘मैसा’ धीरे-धीरे 2026 की सबसे ज्यादा चर्चित फिल्मों में से एक बनती जा रही है, जिसमें पैन-इंडिया सेंसेशन रश्मिका मंदाना लीड रोल में नजर आएंगी। अपनी वर्सेटिलिटी, शानदार स्क्रीन प्रेजेंस और हर किरदार में गहराई लाने की काबिलियत के लिए जानी जाने वाली रश्मिका ने अपनी परफॉर्मेंस से लगातार दर्शकों का दिल जीता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by UnFormula Films (@unformulafilms)

‘मैसा’ के साथ एक्ट्रेस एक बोल्ड और दमदार अवतार में नजर आने वाली हैं, जो उन्हें पहले कभी न देखे गए अंदाज में पेश करने के साथ उनके ऑन-स्क्रीन इमेज को भी एक नया रूप दे सकता है।

फिल्म को लेकर बढ़ते एक्साइटमेंट के बीच अब इसकी रिलीज डेट का भी ऐलान हो गया है।27 नवंबर 2026 को रिलीज होने वाली यह फिल्म रश्मिका को एक दमदार एक्शन अवतार में पेश करेगी। पहली बार इस तरह के इंटेंस किरदार को निभाते हुए वह इस फिल्म के जरिए इतने बड़े पैन-इंडिया स्केल पर ऐसे पावरफुल कैरेक्टर को निभाने वाली शुरुआती एक्ट्रेसेस में शामिल होंगी।

रश्मिका ने अपने सोशल मीडिया पर फिल्म से अपने किरदार की एक इंटेंस झलक शेयर करते हुए रिलीज डेट का ऐलान किया और कैप्शन में लिखा:

अनफॉर्मुला फिल्म्स के प्रोडक्शन और रविंद्र पुल्ले के डायरेक्शन में बनी ‘मैसा’ एक इमोशनल एक्शन थ्रिलर है, जिसकी कहानी आदिवासी इलाकों की पृष्ठभूमि पर आधारित है। फिल्म में शानदार विजुअल्स, एक ग्रिपिंग कहानी और रश्मिका की यादगार परफॉर्मेंस देखने को मिलेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें