Last Updated: October 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

टॉम क्रूज की ‘मिशन: इम्पॉसिबल-डेड रेकनिंग-2’ की रिलीज डेट टली, अब इस साल होगी रिलीज

October 25, 2023

टॉम क्रूज की ‘मिशन: इम्पॉसिबल-डेड रेकनिंग-2’ की रिलीज डेट टली, अब इस साल होगी रिलीज

लॉस एंजेलिस: हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज की अगली फिल्ज़्म ‘मिशन : इम्पॉसिबल- डेड रेकनिंग-2’ की रिलीज आगे बढ़ा दी गई है। अब यह मई 2025 में रिलीज की जाएगी। बताया जा रहा है कि फिल्म का नाम बदला जाएगा और नए शीर्षक की घोषणा के बाद ही इसके रिलीज होने की उम्मीद है।इस साल फिल्म का निर्माण शुरू हो गया था, लेकिन कलाकारों के लिए गर्मयिों में इसे बंद कर दिया गया था। हालांकि, जुलाई में हॉलीवुड अभिनेताओं की हड़ताल शुरू होने के कारण कैमरे बंद रहे, जिसके कारण कलाकार फिल्म के काम पर वापस नहीं आ सके।

एनिमेटेड एडवेंचर ‘स्पंजबॉब स्क्वेयरपैंट्स’ की भी रिलीज डेट मई 2025 से दिसंबर 2025 कर दी गई है।’मिशन : इम्पॉसिबल- डेड रेकनिंग-2′ के निर्देशक क्रिस्टोफर मैकक्वेरी ने पहले प्रशंसकों से वादा किया था कि उन्हें नई फिल्म में पानी के नीचे के दृश्य देखने को मिलेंगे।54 वर्षीय निर्देशक और उनके मुख्य अभिनेता टॉम क्रूज ने पिछली फिल्मों ‘एज आॅफ टुमॉरो’ और ‘मिशन : इम्पॉसिबल – रॉग नेशन’ में पानी के अंदर के दृश्यों का उपयोग करने के बाद उन्हें परफेक्ट बनाने में समय बिताया है। आगामी सीक्वल में उन्हें अगले स्तर पर ले जाया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें