Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

Rajkumar Rao की फिल्म ‘श्रीकांत’ का फर्स्ट लुक मोशन पोस्टर हुआ रिलीज

April 6, 2024

Rajkumar Rao की फिल्म ‘श्रीकांत’ का फर्स्ट लुक मोशन पोस्टर हुआ रिलीज

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव की आने वाली फिल्म ‘श्रीकांत’ का फर्स्ट लुक मोशन पोस्टर रिलीज हो गया है। टी-सीरीज़ फिल्म्स और चॉक एन चीज़ फिल्म्स के बैनर तले तुषार हीरानंदानी द्वारा निर्देशित फिल्म ‘श्रीकांत’ में राजकुमार राव की मुख्य भूमिका है। यह फिल्म इस साल अक्षय तृतीया के शुभ अवसर 10 मई को रिलीज़ होने के लिए तैयार है।

इस फिल्म का फर्स्ट लुक मोशन पोस्टर रिलीज हो गया है। फिल्म के फर्स्ट लुक मोशन पोस्टर में एक पॉवरफुल मोमेंट को कैप्चर किया गया है , श्रीकांत के रूप में राजकुमार को एक दौड़ की फिनिश लाइन पार करते हुए नज़र आ रहे हैं , जो उनके अटूट साहस और दृढ़ता का प्रमाण है। मोशन पोस्टर में सदाबहार गाना‘पापा कहते हैं’के म्यूजिक की भी झलक मिलती है।

फिल्म श्रीकांत उद्योगपति श्रीकांत बोला की बायोपिक है, जिन्होंने अपनी दृश्यहीनता को अपने सपनों पर हावी नहीं होने दिया और बोलेंट इंडस्ट्रीज की स्थापना की।फिल्म ‘श्रीकांत’ में राजकुमार राव के अलावाा अलाया एफ, ज्योतिका और शरद केलकर की भी अहम भूमिका है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें