Site icon Dainik Savera Times

Guru Randhawa के साथ काम करना मतलब एकदम “कातिल” तजुर्बा था: Revati Mahurkar

एंटरटेनमेंट डेस्क : 100 मिलियन व्यूज़ पार कर चुकी म्यूज़िक वीडियो क़त्ल के साथ, डेब्यूटांट रेवती माहुरकर इन दिनों फैंस और इंडस्ट्री दोनों से खूब वाहवाही बटोर रही हैं। उनकी परफॉर्मेंस को जहां रॉ इमोशन और ग्रेस के लिए सराहा जा रहा है, वहीं रेवती खुद इस मौके के लिए बेहद शुक्रगुजार हैं कि उन्हें म्यूज़िक सुपरस्टार गुरु रंधावा के साथ स्क्रीन शेयर करने का मौका मिला जिसे वो अपना “करियर-डिफाइनिंग मोमेंट” मानती हैं।

सेट के अनुभव को याद करते हुए रेवती ने कहा, “गुरु इतने सपोर्टिव और डाउन-टू-अर्थ हैं कि पहले दिन से ही ऐसा लगा जैसे किसी पुराने दोस्त के साथ शूट कर रही हूं। उनका एनर्जी और ईज़ के साथ परफॉर्म करना इतना इंस्पायरिंग था कि मेरी भी बेस्ट परफॉर्मेंस वहीं निकल गई!”

बॉस्को मार्टिस द्वारा डायरेक्ट और वार्नर म्यूज़िक द्वारा रिलीज़ किया गया ये गाना एक फ्यूचरिस्टिक, डार्क डांस नंबर है जिसमें विज़ुअल ड्रामा और इमोशन की पूरी बारात है। रेवती ने इसमें एक मिस्ट्री भरे और बोल्ड कैरेक्टर को जिस अंदाज़ में निभाया है, वो वीडियो को और भी खास बना देता है।

थिएटर और डांस की दुनिया से निकलकर ये रेवती की डिजिटल दुनिया में बड़ी छलांग है और इसके लिए वो गुरु रंधावा और पूरी टीम को क्रेडिट देती हैं: “इन लोगों ने इस पूरे सफर को इतना स्मूद और क्रिएटिवली मज़ेदार बना दिया कि लगा ही नहीं मैं न्यूकमर हूं!”

Exit mobile version