Site icon Dainik Savera Times

Frontline Worker की भूमिका में नजर आएंगी Richa Chadha

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा अपनी आने वाली फिल्म में कोविड संकट की दूसरी लहर के दौरान फ्रंटलाइन वर्कर की भूमिका निभाती नजर आएंगी।जी स्टूडियोज के बैनर तले बनने वाली इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक आचार्य ने किया है।ऋचा का कहना है कि यह ‘वास्तविक घटनाओं’ पर आधारित है।

उन्होंने कहा, यह फिल्म उन वास्तविक घटनाओं पर आधारित है, जिन्हें हम सभी ने कोविड की दूसरी लहर के दौरान देखा था।ऋच का कहना है कि यह फिल्म महामारी के दौरान हमारे पूरे जीवन पर एक नजर डालती है, जहां हम इंसान होने से डरते थे, वहां अनिवार्य दूरी लागू थी। यह उन डॉक्टरों और नर्सों के बारे में बात करती है जो निस्वार्थ भाव से अपना काम कर रहे थे। मैं ऐसी ही एक नर्स की भूमिका निभाने के लिए सम्मानित महसूस कर रही हूं।

Exit mobile version