एंटरटेनमेंट डेस्क : मुंबई का ग्लैमर उस वक्त चरम पर पहुंच गया जब ग्लोबल पॉप आइकन रिहाना एक हाई-प्रोफाइल इवेंट के लिए शहर में नज़र आईं। इसके बाद हुई एक्सक्लूसिव आफ्टरपार्टी में फैशन और बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं।

फिलहाल सोशल मीडिया सेंसेशन औरी ने एक फन और हाई-एनर्जी रील पोस्ट करते हुए इस खास रात की एक झलक फैंस के साथ साझा की है, जो तेजी से वायरल हो गई है। इस वीडियो में रिहाना, ईशा अम्बानी, जान्हवी कपूर और मनीष मल्होत्रा के साथ औरी के कैंडिड और मस्ती भरे पल कैद हैं, जहां सभी इस इंटिमेट सेलिब्रेशन को एंजॉय करते दिख रहे हैं।
सच कहें तो औरी और रिहाना को एक ही फ्रेम में देखना इस रील को सिर्फ एक पार्टी वीडियो से कहीं ज्यादा, एक ग्लोबल मोमेंट बनाता है, जो साबित करता है कि औरी की पहुंच बॉलीवुड के इनर सर्कल से लेकर इंटरनेशनल आइकन्स तक बेहद मजबूत है।
ये भी पढ़ें- AAP के 7 राज्यसभा सांसद BJP में शामिल, संजय सिंह ने बताया असंवैधानिक; चेयरमैन से कार्रवाई की मांग