Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘Kantara: Chapter 1’ के लिए Rishab Shetty ने ली है घुड़सवारी, कलारीपयट्टू और तलवारबाजी की ट्रेनिंग, सूत्रों ने किया खुलासा

January 28, 2025

‘Kantara: Chapter 1’ के लिए Rishab Shetty ने ली है घुड़सवारी, कलारीपयट्टू और तलवारबाजी की ट्रेनिंग, सूत्रों ने किया खुलासा

Rishab Shetty : कंतारा 2022 की सबसे बड़ी स्लीपर हिट बन गई, जिसने सफलता का एक नया पैमाना सेट किया। भारत के गांव-देहात की जड़ों से जुड़ी ये फिल्म पूरी दुनिया में भारतीय संस्कृति को एकदम नए और दिलचस्प तरीके से दिखाकर सबका दिल जीत गई। फिल्म ने सिर्फ अपनी बेहतरीन कहानी से लोगों को जोड़ा, बल्कि हमारे देश की परंपराओं और लोककथाओं को भी इतना शानदार तरीके से पेश किया कि हर किसी ने इसे खूब पसंद किया।

अब, दर्शक कंतारा: चैप्टर 1 का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जो अपनी अनाउंसमेंट के बाद से ही खूब चर्चा में है। फिल्म के पोस्टर ने तो सबको चौंका दिया, जिसमें ऋषभ शेट्टी एकदम अलग ही अवतार में दिखे, जिससे पूरे देश में हलचल मच गई। फिल्म के लिए, ऋषभ ने वॉर सीन के लिए महीनों तक मेहनत से ट्रेनिंग की है, जिससे ये साफ है कि इस बार वो दर्शकों को एक और जोरदार एक्शन और बेहतरीन अनुभव देने वाले हैं।

प्रोडक्शन से करीब एक सोर्स ने कहा है, “ऋषभ शेट्टी ने कंतारा: चैप्टर 1 के वॉर सीन के लिए कई महीनों तक कड़ी मेहनत की है, जो वो अब शूट कर रहे हैं। इस सीन में घुड़सवारी, कलारीपयट्टु और तलवारबाजी जैसे मुश्किल स्टंट शामिल हैं, और इन सबको ऋषभ ने खुद सीखा है। उनकी तैयारी और मेहनत को देखकर ये साफ है कि ये वॉर सीन दर्शकों को एक बेहतरीन और एक्शन से भरपूर अनुभव देने वाला है।”

अब मेकर्स कंतारा: चैप्टर 1 के साथ अपनी विरासत को आगे बढ़ाने के लिए तैयार हैं, जो एक अद्वितीय अनुभव देने का वादा करता है। फिल्म की कहानी कर्नाटका के कदम्ब काल में सेट है। कदम्ब शासक कर्नाटका के कई हिस्सों के प्रमुख शासक थे और उन्होंने इस क्षेत्र की संस्कृति और वास्तुकला को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वो काल भारतीय इतिहास का स्वर्ण युग माना जाता था।

इसके अलावा, कंतारा: चैप्टर 1 एक बड़ी फिल्म होने वाली है, जो भारतीय सिनेमा के लेवल को बिल्कुल नया बना देगी। फिल्म को लेकर जो एक्साइटमेंट है, वो साफ दिख रही है, क्योंकि इसके चारों ओर चर्चा काफी हाई है। मेकर्स ने ऋषभ शेट्टी का पहला लुक रिलीज किया, और जैसे ही दर्शकों ने उनका लुक देखा, एकदम हंगामा मच गया, क्योंकि उनकी शानदार ट्रांसफॉर्मेशन ने सबको चौंका दिया। ये फिल्म जितनी बड़ी है, उतना ही इसका क्रेज भी बढ़ता जा रहा है।

जहां होम्बले फिल्म्स दर्शकों के दिलों पर राज कर रही है, वहीं दर्शकों के लिए उनके पास कई रोमांचक फिल्मों के लाइनअप्स हैं। इनमें कंतारा: चैप्टर 1 जो 2 अक्टूबर 2025 को रिलीज होगी, सलार: पार्ट 2 – शौर्यांगा पर्वम, और भी कई फिल्में शामिल हैं। इन फिल्मों की घोषणा ने फैंस के बीच हलचल मचा दी है, और अब सबका ध्यान इन फिल्मों पर है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें