Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

शादी की सालगिरह पर ऋषभ शेट्टी ने पत्नी प्रगति को कहा खास शब्द, शेयर की रोमांटिक पोस्ट

February 9, 2026

शादी की सालगिरह पर ऋषभ शेट्टी ने पत्नी प्रगति को कहा खास शब्द, शेयर की रोमांटिक पोस्ट

कन्नड़ सुपरस्टार ऋषभ शेट्टी सोमवार को अपनी पत्नी प्रगति के साथ अपनी शादी की सालगिरह मना रहे हैं। इस खास मौके पर उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी संग बिताए पलों को याद किया और कुछ तस्वीरें शेयर कीं।

ऋषभ ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, “वैवाहिक जीवन में जुड़े हमें एक-दूसरे के साथ प्यार और समझ के साथ नौ साल पूरे हो गए हैं। पीछे मुड़कर देखें, तो हर पल यादगार है — खुशी, दर्द, हंसी और कभी-कभी छोटी-मोटी नोक-झोंक भी रही, लेकिन हमेशा आपसी समझ, संतुलन और सबसे ज्यादा प्यार रहा, जो कभी कम नहीं होता।”

उन्होंने आगे लिखा, “आपके प्यार की रोशनी, आपका साथ और भरोसा ही मुझे आज का ऋषभ बनाता है। आपने मेरी जिंदगी को सिर्फ साथी ही नहीं बल्कि मेरी ताकत और सबसे बड़ी खुशी भी बनाया। मेरी तरफ से आपको शादी की सालगिरह की ढेर सारी शुभकामनाएं। जब आप मेरा हाथ थामे रहती हो, तो जिंदगी और भी खूबसूरत लगती है।”

ऋषभ और प्रगति की लव स्टोरी भी खास है। दोनों की पहली मुलाकात थिएटर में हुई, जब प्रगति फिल्म ‘उलिडावरु कंडांते’ देखने गई थीं। फिल्म के हीरो रक्षित शेट्टी की बड़ी फैन प्रगति की वहीं ऋषभ से मुलाकात हुई। फोटो खिंचवाने के दौरान जब बाकी लोग रक्षित के साथ खड़े हुए, प्रगति ने ऋषभ के साथ तस्वीर ली। यहीं से उनकी दोस्ती और फिर प्यार की कहानी शुरू हुई, और साल 2017 में दोनों ने शादी कर ली।

ऋषभ कन्नड़ सिनेमा के बड़े नाम हैं। वे सिर्फ अभिनेता ही नहीं बल्कि निर्देशक और निर्माता भी हैं, और ‘कांतारा’ (2022) और ‘कांतारा चैप्टर 1’ (2025) जैसी फिल्मों के लिए प्रसिद्ध हैं। उनकी फिल्मों ने कन्नड़ सिनेमा को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई और ग्रामीण जीवन की कहानियों को प्रमुखता दी।

वहीं, प्रगति शेट्टी न केवल ऋषभ की पत्नी हैं, बल्कि उनकी फिल्मों के लिए कॉस्ट्यूम डिजाइनर के रूप में भी काम करती हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें