Site icon Dainik Savera Times

Riteish Deshmukh ने Karan Johar के साथ किया अपनी फिल्म ‘वेड’ के गाने पर डांस

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख ने फिलमकार करण जौहर के साथ अपनी आने वाली मराठी फिल्म वेड के गाना पर डांस किया है। रितेश देशमुख जल्द मराठी फिल्म वेड में नजर आएंगे। इस फिल्म में जेनेलिया डिसूजा की भी अहम भूमिका है। रितेश देशमुख ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह करण जौहर के साथ अपनी फिल्म के गाने ‘वेड लावलय’ पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। यह वीडियो शो ‘केस तो बनता है’ के सेट के दौरान का है। इस वीडियो को शेयर करते हुए रितेश ने कैप्शन में लिखा, ‘शुक्रिया, मेरे प्यारे करण जौहर वेड लावलय से जुड़ने के लिए लव यू’। रितेश देशमुख द्वारा निर्देशित वेड तेलुगु फिल्म ‘मजिली’ से प्रेरित है, जिसमें नागा चैतन्य और सामंथा रुथ प्रभु नजर आए थे। यह फिल्म 30 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Exit mobile version