Site icon Dainik Savera Times

Ritesh और Genelia ने डाला वोट, लोगों से भी की मतदान की अपील

मुंबई: एक्टर रितेश देशमुख और उनकी पत्नी जेनेलिया ने महाराष्ट्र के लातूर में वोट डालने के बाद इंस्टाग्राम पर लोगों से अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग करने का आग्रह किया। रितेश ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर की, जिसमें वह वाइट और स्काई ब्लू कुर्ते में नजर आ रहे हैं। उन्होंने इसके साथ लिखा, ‘हमने वोट डाला है। क्या आपने वोट किया?‘ वहीं जेनेलिया ने भी इंस्टा स्टोरी पर फोटो शेयर की।

फोटो में वह सिल्वर बॉर्डर वाली लाइट येलो कलर की शिफॉन साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं, उन्होंने लिखा, ‘अपने लिए वोट करें। अपने भविष्य के लिए वोट करें। अपने देश के लिए वोट करें।‘ लातूर वह विधानसभा क्षेत्र है जिसका प्रतिनिधित्व रितेश के दिवंगत पिता विलासराव देशमुख, जो महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री भी रहे थे, ने उन वर्षों में किया था जब वह राज्य की राजनीति में सक्रिय थे।

जेनेलिया की पोस्ट में, रितेश और वह अपनी मां वैशाली देशमुख के साथ मुस्कुराते हुए विलासराव देशमुख की तस्वीर के नीचे बैठे नजर आ रहे हैं। लातूर संसदीय सीट के लिए मुकाबला एनडीए के मौजूदा सांसद सुधाकर तुकाराम श्रंगारे और इंडिया ब्लॉक के उम्मीदवार कल्गे शिवाजी बंदप्पा के बीच है। रितेश, जिन्हें अब से पहले सफल मराठी फिल्म ‘वेद’ में देखा गया था, जल्द ही अक्षय कुमार और अभिषेक बच्चन के साथ ‘हाउसफुल 5’ में दिखाई देंगे।

Exit mobile version