Site icon Dainik Savera Times

नवरात्रि से पहले रितेश पांडे का देवी गीत आदि भवानी हुआ रिलीज़

मुंबई: भोजपुरी सिनेमा के जानेमाने गायक-अभिनेता नवरात्रि स्पेशल देवी गीत आदि भवानी रिलीज हो गया है। शारदीय नवरात्र शुरू होने में अब कुछ ही दिन बांकी हैं, उससे पहले रितेश पांडेय का गाना आदि भवानी रिलीज हो गया है। यह गाना ऋद्धि म्यूजिक वल्र्ड से रिलीज हुआ है।इस गाने को लेकर रितेश पांडेय ने कहा कि शारदीय नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा करने से माता रानी की कृपा प्राप्त होती है और घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। नवरात्रि उत्सव रंग, परंपरा, संगीत और नृत्य का उत्सव है।

सब समय अपने अंतरंग में उतरने का और अपनी ऊर्जा के स्तर में वृद्धि करने का है। कहा जाता है कि माता का पूजन जो भी सच्चे मन से करता है, उसकी सारी मनोकामना पूर्ण होती है। इसलिए हमने अपने इस गीत से माता की स्तुति को खास बनाने का प्रयास किया है। उम्मीद करता हूं सभी भक्तजनों के साथ भोजपुरी के सुधि श्रोताओं को यह गाना बेहद पसंद आने वाला है। आप इस गाने को अपना प्यार और आशीर्वाद दें, यही कामना है। आदि भवानी गाना को रितेश पांडेय ने गाया है। गीतकार मांजी मीत हैं और संगीतकार छोटू रावत हैं।निर्देशक रवि पंडित हैं। संपादक दीपक पंडित हैं। डीओपी गुड्डू पंडित और निर्माता राजीव पांडे हैं।

 

Exit mobile version