Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

रितेश पांडे का नया गाना हर हर महादेव रिलीज

August 2, 2023

रितेश पांडे का नया गाना हर हर महादेव रिलीज

मुंबई: भोजपुरी सिनेमा के जानेमाने अभिनेता-गायक रितेश पांडे का नया गाना हर हर महादेव रिलीज हो गया है।गाना हर हर महादेव को सारेगामा हम भोजपुरी ने रिलीज किया है। इस गाने के म्यूजिक वीडियो में रितेश पांडेय का तांडव नृत्य मुख्य आकर्षण है।रितेश पांडेय ने कहा कि हर हर महादेव ऐसा जयघोष है, जिसे हम अपने बचपन से सुनते आए हैं। आज हमने उसे अपने गाने के माध्यम से प्रस्तुत किया है। उन्होंने कहा कि सारेगामा हम भोजपुरी के साथ काम करने का अनुभव हमेशा शानदार रहा है। इस बार भी हमने मिलकर एक क्लास भक्ति गाना बनाया है, जो शिव भक्तों के साथ-साथ तमाम संगीत प्रेमियों को पसंद आने वाली है। हर हर महादेव की गीतकार मंजिल मीत और संगीतकार डी पी यादव हैं। इस गाने के वीडियो निर्देशक आशीष सत्यार्थी हैं। कोरियोग्राफर सनी हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें