Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

20 करोड़ दो नहीं तो…, रोहित शेट्टी को फिर मिली धमकी, पुलिस जांच में सामने आया इस गैंग का नाम

June 28, 2026

20 करोड़ दो नहीं तो…, रोहित शेट्टी को फिर मिली धमकी, पुलिस जांच में सामने आया इस गैंग का नाम

Rohit Shetty: फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर निर्देशक रोहित शेट्टी को एक बार फिर धमकी मिली। इस बार उनसे एक कथित ऑडियो क्लिप के जरिए 20 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी गई है। इस ऑडियो में कहा गया है कि अगर रकम नहीं दी गई तो इस बार निशाना सीधे रोहित शेट्टी होंगे। इस घटना के सामने आने के बाद मुंबई पुलिस और क्राइम ब्रांच पूरी तरह से अलर्ट मोड में आ गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

इस ऑडियो क्लिप में कहा गया है कि रोहित शेट्टी के जुहू स्थित घर पर पहले जो फायरिंग हुई थी, वह सिर्फ एक ट्रेलर था। अगर इस बार मांगी गई रकम नहीं दी गई, तो गोली सीधे फिल्ममेकर को निशाना बनाएगी।

जांच में सामने आया लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सहयोगी का हाथ
जानकारी के मुताबिक, यह लगभग 90 सेकंड लंबा ऑडियो क्लिप शनिवार सुबह रोहित शेट्टी के स्टाफ को मिला था। स्टाफ ने बिना देरी किए इस क्लिप को पुलिस के हवाले कर दिया, जिसके बाद जुहू पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करने की जांच प्रक्रिया शुरू की गई।

ये भी पढ़ें- Ketan Agarwal murder case: पुलिस ने क्राइम सीन किया रीक्रिएट, पूरी साजिश का हुआ पर्दाफाश!

 

शुरुआती जांच में ऑडियो में आवाज की पहचान की गई, तो वह कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के करीबी सहयोगी शुभम लोणकर से मिलती-जुलती पाई गई।

बाबा सिद्दीकी की हत्या से जुड़ा है शुभम लोणकर का नाम
पुलिस सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर का नाम पहले भी कई गंभीर मामलों में सामने आ चुका है। वह 2024 में हुई नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या और इसी साल रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग के मामले में भी वांटेड है। हालांकि, पुलिस ने अभी इस आवाज की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और इसे फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस को सौंपा धमकी भरा ऑडियो
मुंबई क्राइम ब्रांच के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रोहित शेट्टी के स्टाफ द्वारा यह धमकी भरा ऑडियो पुलिस को सौंप दिया गया है और इसे गंभीरता से लिया जा रहा है। फिलहाल सभी तकनीकी पहलुओं पर जांच चल रही है और ऑडियो क्लिप के स्रोत का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। जैसे ही फॉरेंसिक रिपोर्ट सामने आएगी, मामले में आगे की कार्रवाई तेज कर दी जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें