Site icon Dainik Savera Times

Sony पर लौटेगा रोमांस, आ रहा है ‘Bade Achhe Lagte Hain’ का नया सीजन’

एंटरटेनमेंट डेस्क: सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न एक बार फिर दर्शकों के दिलों की धड़कनों को तेज़ करने के लिए तैयार है, क्योंकि लौट रहा है एक ऐसा शो, जिसने प्यार को एक नई परिभाषा दी ‘बड़े अच्छे लगते हैं नया सीज़न’। 16 जून से हर सोमवार से शुक्रवार रात 8:30 बजे, यह आइकोनिक शो एक नए रूप में, नई केमिस्ट्री और तरोताज़ा इमोशन्स के साथ छोटे परदे पर दस्तक देने जा रहा है।

-नई पीढ़ी के साथ लौटेगा पुराना प्यार

जहां एक तरफ आधुनिक दौर में रोमांस की परिभाषा बदलती जा रही है, वहीं ‘बड़े अच्छे लगते हैं नया सीज़न’ उस पुराने, गहरे और सच्चे प्यार की ओर वापसी का रास्ता दिखाएगा। इस सीज़न में नज़र आएंगे टीवी के दो पसंदीदा चेहरे हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी, जो ऋषभ और भग्यश्री के किरदारों को लेकर एक नई लव स्टोरी शुरू करेंगे।

-क्या खास होगा इस बार?

यह सीज़न सिर्फ एक लव स्टोरी नहीं, बल्कि एक एहसास है – जब दो अनजान लोग वक्त के साथ एक-दूसरे की ज़िंदगी में जगह बना लेते हैं। शो का फोकस होगा प्यार की उन छोटी-छोटी झलकियों पर जो आजकल की तेज़ रफ्तार दुनिया में कहीं खो-सी गई हैं – वो पहली झिझक, आंखों की बात, दिल की धड़कन, और एक गहरा जुड़ाव।

-सितारों ने क्या कहा?

हर्षद चोपड़ा, जो ऋषभ की भूमिका निभा रहे हैं, ने कहा, “इस सीज़न में जो रोमांस है, वो दिल को छू लेने वाला है। ये शो उन पलों को सामने लाएगा, जो आज की कहानियों में मिसिंग हैं सच्चे जज़्बात, धीमी पर गहरी मोहब्बत।”

वहीं शिवांगी जोशी ने अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा, “‘बड़े अच्छे लगते हैं’ का हिस्सा बनना मेरे लिए गर्व की बात है। इस बार की कहानी में एक अलग ही मासूमियत और परिपक्वता है, जो दर्शकों को एक बार फिर से पुराने प्यार की याद दिलाएगी।”

-एक लिगेसी, जो आज भी ज़िंदा है

‘बड़े अच्छे लगते हैं’ एक ऐसा नाम है जिसने हर बार दर्शकों से वही जुड़ाव पाया है चाहे वो राम और प्रिया की कहानी हो, या अब ऋषभ और भग्यश्री की। यह शो हर पीढ़ी के दर्शक को अपनी तरह से छूता है कभी अपनी सादगी से, तो कभी अपने इमोशनल गहराई से। तो अगर आप भी प्यार को फिर से महसूस करना चाहते हैं, तो तैयार हो जाइए ‘बड़े अच्छे लगते हैं नया सीज़न’ के साथ एक नई जर्नी शुरू करने के लिए।

ये भी पढ़ें : Today Weather Update: आंधी-तूफान और बारिश… इन 22 राज्यों के लिए IMD ने जारी किया अलर्ट; पढ़ें मौसम अपडेट

Exit mobile version