Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

RSVP ने मलयालम हिट ‘Ullozhukku’ की मुंबई में रखी स्पेशल स्क्रीनिंग, मशहूर हस्तियों ने दर्ज कराई मौजूदगी

July 22, 2024

RSVP ने मलयालम हिट ‘Ullozhukku’ की मुंबई में रखी स्पेशल स्क्रीनिंग, मशहूर हस्तियों ने दर्ज कराई मौजूदगी

मुंबई : RSVP ने हाल ही में मुंबई में मलयालम फिल्म ‘उल्लोजुक्कु’ के लिए एक स्पेशल स्क्रीनिंग होस्ट की है। बता दें कि इस फिल्म को अपनी मजबूत कहानी और बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए इंडस्ट्री से काफी अटेंशन मिल रहा है। स्क्रीनिंग में बहुत सारी जानी मानी पर्सनेलिटीज ने शिरकत की, जिसमें बॉलीवुड से लेकर दूसरे फील्ड्स के लोग भी शामिल हैं। कुछ नोटेबल गेस्ट की बात करें तो इसमें कबीर खान, पार्वती थिरुवोथु (जिनकी फिल्म में अहम भूमिका है), शकुन बत्रा, अभिषेक कपूर और उनकी पत्नी प्रज्ञा, श्रुति सेठ और मुकुल चड्डा शामिल थे।

क्रिस्टो टॉमी द्वारा डायरेक्टेड ‘उल्लोज़ुक्कु’ एक मिस्ट्री थ्रिलर है, जो मलयालम में बहुत सफल रही है। ऐसे में इसकी स्पेशल स्क्रीनिंग ने इंडस्ट्री के इनसाइडर और मशहूर हस्तियों को मलयालम सिनेमा और इसकी कहानी कहने के खूबसूरत तरीके को देखने और उसे सराहने का मौका दिया है।

रॉनी स्क्रूवाला के जाने माने प्रोडक्शन हाउस RSVP द्वारा प्रोड्यूस यह फिल्म 21 जून, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस फिल्म ने मलयालम इंडस्ट्री में अच्छी कमाई अपने नाम की है। बता दें कि इस फिल्म में पार्वती थिरुवोथु, अर्जुन राधाकृष्णन और उर्वशी लीड रोल्स में हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें