Site icon Dainik Savera Times

रुबीना और अभिनव ने फैंस के साथ शेयर की गुड़ न्यूज़, फैंस ने कहा ‘हमे पहले से ही था पता’

मशहूर अभिनेता-जोड़ी, रुबिना दिलैक और अभिनव शुक्ला से जुडी एक बेहद बड़ी खबर सामने आ रही है दरअसल, जोड़ी ने अपने फैंस के साथ दिल छू लेने वाली घोषणा की है के वह जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। बता दें के कई महीनों की अटकलों पर विराम लगाते हुए, दंपति ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि वे अपने पहले बच्चे के आगमन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जानकारी के लिए बता दें के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट शेयर कर इस की जानकारी सभी को दी है।

शनिवार को, दोनों ने संयुक्त राज्य अमेरिका में चल रही छुट्टियों के दौरान खींची गई तस्वीरों को शेयर किया और साथ उन्होंने लिखा, “हमने वादा किया था कि हम एक साथ दुनिया का पता लगाएंगे, क्योंकि हमने डेटिंग शुरू की, शादी की और अब करेंगे। एक परिवार के रूप में। जल्द ही नन्हें का स्वागत कर रहे हैं।”

जैसे ही उन्होंने पोस्ट शेयर किया, कई लोग इस पर प्रतिक्रिया देने के लिए कमेंट सेक्शन में आ गए। एक यूजर ने लिखा, “बधाई हो रूबी! आपके लिए बहुत खुश हूं। भगवान आपको हमेशा ढेर सारा प्यार और खुशियां दें।” एक अन्य उपयोगकर्ता ने टिप्पणी की, “ओह, जन्मदिन मुबारक हो..यह कितनी प्यारी खबर है। आप दोनों को प्यार।” एक तीसरे यूजर ने लिखा, “वाह!!! बधाई हो लव बर्ड्स।”

Exit mobile version