Dainik Savera Times

इस पंजाबी सिंगर के डेट कर रही अनन्या पांडे? इंस्टा स्टोरी ने मचाई हलचल

Ananya Pandey News

Ananya Pandey News: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे और पंजाबी सिंगर अर्जन ढिल्लों को लेकर सोशल मीडिया पर नई चर्चा शुरू हो गई है। दोनों के बीच कुछ खास चल रहा है या नहीं, इसे लेकर फैन्स लगातार कयास लगा रहे हैं। हालांकि, अभी तक अनन्या या अर्जन की तरफ से इस रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

इस चर्चा की शुरुआत तब हुई जब अनन्या पांडे ने अपने इंस्टाग्राम पर एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में वह अपने पालतू कुत्ते के साथ समय बिताती नजर आईं। अनन्या ने कैप्शन में लिखा, “मेरे स्ट्रॉबेरी बेबी के साथ प्यार भरे पल।” लेकिन फैन्स का ध्यान तस्वीर से ज्यादा उस म्यूजिक पर गया, जिसे अनन्या ने अपनी स्टोरी में लगाया था। उन्होंने पंजाबी सिंगर अर्जन ढिल्लों के चर्चित गाने ‘एनिग्मा (Enigma)’ को अपनी स्टोरी में इस्तेमाल किया।

अर्जन ढिल्लों के रिप्लाई ने बढ़ाई चर्चा

मामला तब और चर्चा में आ गया जब अर्जन ढिल्लों ने अनन्या की इंस्टाग्राम स्टोरी को देखा और उसे अपने अकाउंट पर रीपोस्ट किया। इसके साथ उन्होंने “एनी” लिखकर एक लाल दिल वाला इमोजी भी लगाया। अर्जन का अनन्या को इस तरह से बुलाना और हार्ट इमोजी लगाना फैन्स के बीच चर्चा का कारण बन गया। सोशल मीडिया यूजर्स ने दोनों के बीच रिश्ते को लेकर तरह-तरह के अनुमान लगाने शुरू कर दिए।

क्या सच में डेट कर रहे हैं या सिर्फ काम से जुड़ी बात है?

जहां कई फैन्स दोनों को नया कपल मान रहे हैं, वहीं कुछ लोगों का कहना है कि यह किसी नए प्रोजेक्ट का हिस्सा भी हो सकता है। ऐसी भी चर्चा है कि अनन्या किसी म्यूजिक वीडियो में अर्जन के साथ नजर आ सकती हैं या फिर दोनों किसी नए काम के लिए साथ आ रहे हैं।फिलहाल दोनों सितारों ने इन खबरों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, इसलिए इन बातों को सिर्फ अफवाह और कयास के तौर पर ही देखा जा रहा है।

कौन हैं अर्जन ढिल्लों?

अर्जन ढिल्लों पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के जाने-माने सिंगर और गीतकार हैं। वह पंजाब के बरनाला क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं। सिंगिंग में पहचान बनाने से पहले अर्जन एक सफल लिरिक्स राइटर के रूप में काम कर चुके हैं। उन्होंने कई पंजाबी कलाकारों के लिए गाने लिखे हैं और अपनी आवाज व अनोखे अंदाज से म्यूजिक इंडस्ट्री में खास पहचान बनाई है।

Exit mobile version