Site icon Dainik Savera Times

रूपाली गांगुली ने अपने डांस मूव्स से क्रिसमस की खुशियां बिखेरीं, पोस्ट किया वीडियो

नई दिल्ली: ‘अनुपमा’ फेम टीवी स्टार रूपाली गांगुली ने ‘जिंगल बेल्स’ की धुन पर डांस करते हुए अपना एक वीडियो साझा किया है। अभिनेत्री ने घुंघराले बालों, क्रिसमस कैप और रेड टॉप के साथ अपने डांस मूव्स से अपने फैंस को मंत्रमुग्ध कर दिया। वह पूरे जोश के साथ संगीत का आनंद लेते हुए नजर आईं। 45 वर्षीय एक्ट्रेस ने रूपाली गांगुली ने वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘साल का यह समय जमकर डांस करने वाला है, क्योंकि सांता खुशियों से भरे बैग के साथ आता है और हमें खुश करता है !! मैरी क्रिसमस..”

रूपाली गांगुली के कई फैंस उनके डांस मूव्स की प्रशंसा कर रहे हैं। उनके एक फैन ने प्रतिक्रिया देते हुए टिप्पणी की कि रूपाली सांता बहुत प्यारी लग रही हैं। जबकि एक और अन्य ने लिखा, “बहुत सुंदर लग रही हैं।”रूपाली को उनके टीवी शो जैसे ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’, ‘बा बहू और बेबी’, ‘परवरिश – कुछ खट्टी कुछ मीठी’, ‘संजीवनी’ और कई अन्य के लिए जाना जाता है। वह ‘अनुपमा’ शो में अपनी भूमिका के साथ एक घरेलू नाम बन गई हैं।

Exit mobile version