Site icon Dainik Savera Times

Priyadarshan की थ्रिलर फिल्म में काम करेंगे Saif Ali Khan, जानिए कब से होगी शूटिंग शुरू

मुंबई :- बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान की बीते साल 16 जून को आदिपुरुष फिल्म रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उन्होंने रावण का किरदार निभाया था। हालांकि 600 करोड़ के बजट में बनी ये फिल्म बड़ी फ्लॉप साबित हुई थी। वही अब ये ख्रबरे सामने आ रही है कि फिल्म निर्देशक प्रियदर्शन की आने वाली फिल्म में काम करते सैफ अली खान नजर आ सकते हैं। बॉलीवुड में चर्चा है कि प्रियदर्शन, सैफ अली खान के साथ फिल्म करने वाले हैं। मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि प्रियदर्शन की फिल्म थ्रिलर होगी, इसके लिए वह सैफ अली खान के संपर्क में है।

प्रियदर्शन फिल्म में सैफ को लीड के तौर पर लेना चाहते हैं और दोनों की इस बारे में बात भी हो रही है। कहा जा रहा है कि प्रियदर्शन की फिल्म की स्क्रिप्ट तैयार है। फिल्म में सैफ अली खान को एक अंधे शख्स का रोल निभाने का ऑफर दिया गया है। वही सैफ भी इस ऑफर में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। यदि चीजें आगे सही तरीके से बढ़ीं तो इस फिल्म की शूटिंग इसी साल जुलाई और अगस्त में की जाएगी। फिल्म को 40 दिनों में शूट करने का प्लान बनाया गया है।

Exit mobile version