Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Saif Ali Khan की बहन Saba ने भाई के लिए दिया ‘सदका’, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर

February 7, 2025

Saif Ali Khan की बहन Saba ने भाई के लिए दिया ‘सदका’, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर

Saif Ali Khan : सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ने अपने भाई के लिए कुरान ख्वानी का आयोजन किया और सदका दिया। इस दौरान करीना और उनके बच्चे तैमूर और जेह भी मौजूद रहे।

सबा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर कुरान ख्वानी और सदका की एक झलक साझा की। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘विश्वास मेरे लिए सबसे ज्यादा मायने रखता है। भाई और परिवार, टिम और जेह और भाभी के लिए कुरान ख्वानी और सदका भी किया गया। यह हमेशा सुरक्षित रहें।‘

सैफ अली खान पर 16 जनवरी को तड़के एक हमलावर ने उनके बांद्रा स्थित घर में सबसे छोटे बेटे जेह के कमरे में घुसकर हमला किया था। इस हमले में अभिनेता घायल हो गए थे और ऑटो से अस्पताल पहुंचे थे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डॉक्टरों ने उनके घाव से 2.5 इंच का चाकू निकाला था। आरोपी से लड़ने की कोशिश में अभिनेता पर कई बार चाकू से वार किया गया था।

अभिनेता को चाकू के छह वार किए गए, जिनमें से दो गंभीर थे क्योंकि वे उनकी रीढ़ के करीब लगे थे। यह घटना तब हुई थी जब आरोपी कथित तौर पर उनके बांद्रा स्थित घर में घुस गया और उनके घर के नौकर पर हमला कर दिया। फिर जब सैफ ने बीच-बचाव किया तो उन पर भी हमला कर दिया।

3 फरवरी को, चाकू से हमले के बाद घर लौटने पर सैफ पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आए। हाल ही में अभिनेता को नेटफ्लिक्स इवेंट के लिए मुंबई के जुहू इलाके में देखा गया। अभिनेता डेनिम शर्ट में शानदार और सहज दिख रहे थे और उन्होंने मूंछें भी रखी हुई थीं।

अभिनेता अपनी आगामी स्ट्रीमिंग टाइटल ‘ज्वेल थीफ- द हीस्ट बिगिन्स’ के ट्रेलर लॉन्च में शामिल हुए, इसमें वह जयदीप अहलावत के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। सैफ इस प्रोजेक्ट में मुख्य भूमिका में दिखेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें