Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

शादी की सालगिरह पर Dilip Kumar को याद कर भावुक हुईं

October 12, 2023

शादी की सालगिरह पर Dilip Kumar को याद कर भावुक हुईं

मुंबईः बॉलीवुड अभिनेत्री सायरा बानो शादी की सालगिरह पर अपने पति दिलीप कुमार को याद कर भावुक हो गयी। 11 अक्टूबर को सायरा बानो और दिलीप कुमार की शादी की 57वीं सालगिरह थी। इस मौके पर सायरा बानो ने शादी का अनदेखा वीडियो शेयर करते हुए भावुक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने लिखा, आज, 11 अक्टूबर को हमारी सालगिरह है। मैं उन सभी शुभचितकों और करीबी दोस्तों का शुक्रिया अदा करने के लिए ये लिख रही हूं, जिन्होंने हमेशा मुझे दिलीप साहब से जुड़ी यादें भेजी हैं। आसमान में कई चमकते तारों के बीच हमारा समय थम गया था।

बड़ी खबरें पढ़ेंः Jalandhar कुल्हड़ पिज्जा के बाद अब Ludhiana के इस मशहूर कपल की अश्लील वीडियो हुई लीक, पढ़ें पूरी खबर

दिलीप साहब की नामौजूदगी में मैंने उनकी पत्नी होने के नाते 2 साल उनके किस्से वो किस्से शेयर कर अपना समय गुजारा, जो सिर्फ मैं जानती थी।लोग अकसर मुझसे पूछते थे कि शहंशाह दिलीप कुमार साहब की पत्नी होना कैसा लगता है, मैं उनसे कहती थी कि ये बिना कुछ किए एक सिंहासन शेयर करने जैसा है। ये एक असली सिंड्रेला स्टोरी है। ऐसा कम ही होता है जब किसी लड़की को उसके सपनों का राजकुमार मिले। उनके साथ मेरी जिंदगी कैसी थी, ये बताने में कई पन्ने या किताब लगेगी।

बड़ी खबरें पढ़ेंः Kulhad Pizza Viral Video मामले में आया नया मोड़, जानें केस से जुड़ी बड़ी अपडेट

सायरा ने लिखा, उनकी पर्सनालिटी बेहद विशाल थी, वो एक महान व्यक्ति थे। वो दुनिया और उसके बाद के नॉलेज से इतने भरपूर थे कि उनके साथ कभी कोई परेशान नहीं महसूस करता था। वो एक ऐसी किताब हैं, जिन्हें आप कभी पढ़ना बंद नहीं कर सकते थे, क्योंकि आप हर दिन एक नया पन्ना पढ़ते। फिल्मों के अलावा उन्हें उदरु, पारसी, एंथ्रोपोलॉजी, इंटरनेशनल अफेयर, बोटनी और स्पोट्र्स का भी अच्छा नॉलेज थे।दिलीप साहब ने न सिर्फ मुझे बल्कि उन कई पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शक रोशनी हैं, जिन्होंने उनकी उपस्थिति में जिंदगी में आगे कदम बढ़ाया है। दिलीप साहब हमेशा के लिए हैं। अल्लाह हमेशा उनपर प्यार बनाए रखे, आमीन।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें