Saiyaara OTT release: बॉलीवुड में लंबे समय बाद एक ऐसी फिल्म आई जिसने रूहानी रोमांस को फिर से जिंदा कर दिया। यश राज फिल्म्स की रोमांटिक ड्रामा ‘सैयारा’, जिसमें अनीत पड्डा और अहान पांडे ने डेब्यू किया, जिसने दर्शकों के दिलों को गहराई तक छू लिया। इस फिल्म की कहानी, म्यूजिक और इमोशन्स ने हर किसी को प्रभावित किया। सिनेमाघरों में 18 जुलाई 2025 को रिलीज हुई इस फिल्म ने न केवल शानदार कमाई की बल्कि डेब्यू स्टार्स को भी रातों-रात स्टारडम दिला दिया। अब यह फिल्म ओटीटी पर दस्तक देने के लिए तैयार है।
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे ‘सैयारा’?
जो लोग थिएटर्स में यह फिल्म देखने से चूक गए थे, उनके लिए खुशखबरी है। बता दें कि ‘सैयारा’ 12 सितंबर 2025 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज के साथ ही यह फिल्म और भी ज्यादा दर्शकों तक पहुंचेगी।
बॉक्स ऑफिस पर ‘सैयारा’ का जादू
सिनेमाघरों में रिलीज के बाद फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन किया। दुनियाभर में 576 करोड़ रुपये और भारत में 337.45 करोड़ रुपये की कमाई कर इसने साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का खिताब हासिल किया। 50 दिनों तक थिएट्रिकल रन पूरा करने वाली यह फिल्म दर्शकों की पहली पसंद बनी रही।
कहानी जो दिल को छू जाए
‘सैयारा’ की कहानी कृष (अहान पांडे) और वाणी (अनीत पड्डा) के इंटेंस प्यार के इर्द-गिर्द घूमती है। दोनों अलग-अलग दुनिया से होते हुए भी एक-दूसरे के प्यार में पड़ जाते हैं। फिल्म में इमोशन, रोमांस और ड्रामा का बेहतरीन संगम देखने को मिलता है।
इस फिल्म में अहान पांडे और अनीत पड्डा के अलावा आलम खान, गीता अग्रवाल, राजेश कुमार, वरुण बडोला, शाद रंधावा, सिड मक्कड़, शान ग्रोवर और नील दत्ता ने भी अहम भूमिकाएं निभाई हैं। सभी कलाकारों ने अपने शानदार अभिनय से कहानी को और असरदार बनाया।
मोहित सूरी का जादू
फिल्म का निर्देशन मोहित सूरी ने किया है, जो अपनी इंटेंस और सैड लव स्टोरीज के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने इससे पहले आवारापन, आशिकी 2, एक विलेन, मलंग और हमारी अधूरी कहानी जैसी हिट फिल्में दी हैं। ‘सैयारा’ उनकी इसी कड़ी में एक और यादगार फिल्म बन गई है।

