Site icon Dainik Savera Times

Bigg Boss 16: साजिद खान के फैंस को लगेगा बड़ा झटका, फिनाले से पहले कहेंगे घर को अलविदा

बिग बॉस 16 जैसे-जैसे अपने फिनाले की और बढ़ रहा है वैसे-वैसे घर को उसके टॉप 5 भी मिलने वाले हैं। ऐसे में इस हफ्ते घर से एक नहीं, बल्कि तीन लोग बाहर हो गए। बता दें के सबसे पहले श्रीजिता डे और अब्दू रोजिक घर से बाहर हुए। बता दें के अब साजिद खान भी घर को छोड़ रहे हैं। जी हां, आने वाले दिनों में साजिद के फैंस बड़ा झटका लगने वाला है क्योंकि जल्द ही साजिद घर को अलविदा कह देंगे।

बिग बॉस के फैंस अब्दू रोजिक के शो से आउट होने की खबर से काफी उदास थे। इसी बीच अब शो के नए प्रोमो ने फैंस को और ज्यादा मायूस कर दिया है। अब्दू रोजिक के बाद अब साजिद खान भी शो से बाहर हो गए हैं। संडे के एपिसोड में साजिद खान बिग बॉस के घर को अलविदा कहते हुए नजर आएंगे।
प्रोमो में आप देख सकते हैं कि बिग बॉस खास अंदाज में साजिद खान को शो से विदा करते हैं। गार्डन एरिया में पूरा सेटअप किया गया है, जहां उन्हें ट्रिब्यूट दिया जाता है। बिग बॉस कहते हैं कि वो शो के इकलौते ऐसे कंटेस्टेंट रहे हैं, जिसकी सभी घरवाले इज्जत करते हैं।

साथ ही बिग बॉस के घर से विदा लेते हुए साजिद खान काफी इमोशनल दिखे। वे अपने आंसुओं को रोक नहीं पाए। साजिद खान के घर से बाहर जाने पर सुम्बुल फूट-फूटकर रोईं, क्योंकि वो शो में सबसे ज्यादा क्लोज साजिद खान के ही थीं और साजिद ने हमेशा सुम्बुल को एक बच्चे की तरह सहारा दिया। निम्रत, शिव, एमसी स्टैन और अर्चना गौतम भी साजिद खान के शो से बाहर होने पर काफी इमोशनल दिखे।

जानकारी के अनुसार बता दें के साजिद खान कम वोट्स के चलते नहीं, बल्कि अपने वर्क कमिटमेंट्स की वजह से फिनाले से पहले शो से बाहर हुए हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो साजिद खान को अपनी फिल्म की शूटिंग शुरू करनी है, जिसकी वजह से वो बिग बॉस के घर से बाहर हुए हैं। ऐसे में घर वालों से लेकर बाहर उनके फैंस तक सभी इस से बेहद दुखी और शौक में हैं।

Exit mobile version