Site icon Dainik Savera Times

Sajid Nadiadwala और Kabir Khan की Kartik Aaryan स्टारर ‘चंदू चैंपियन’ का दमदार गाना ‘तू है चैंपियन’ हुआ रिलीज

मुंबई : साजिद नाडियाडवाला और कबीर खान द्वारा प्रोड्यूस ‘चंदू चैंपियन’ में एक सच्चे चैंपियन के तैयार होने की कहानी अपने आप में खास है। जबरदस्त ट्रेलर और जोश से भरपूर फर्स्ट सॉन्ग ‘सत्यानास’ ने पहले ही दर्शकों की एक्साइटमेंट को अलग लेवल पर पहुंचा दिया है। ऐसे में अब, मेकर्स फिल्म के अगले गाने के साथ तैयार हैं। कार्तिक आर्यन का जबरदस्त और होश उड़ाने वाला ट्रांसफॉर्मेशन ‘तू है चैंपियन ‘ गाने में अच्छी तरह से पेश किया गया है।

साजिद नाडियाडवाला और कबीर खान द्वारा साथ मिलकर प्रोड्यूस की गई फिल्म, ‘चंदू चैंपियन’ किसी भी दूसरी फिल्म के मुकाबले एक शानदार सिनेमाई अनुभव होने का वादा करती है। फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ का दूसरा गाना ‘तू है चैंपियन’ रिलीज हो गया है और इसमें कार्तिक आर्यन का पहले कभी नहीं देखा गया जबरदस्त फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन देखने लायक है। कार्तिक का 39% से 7% बॉडी फैट में ट्रांसफॉर्म होना, एक्टर के लचीलेपन और दृढ़ संकल्प को दर्शाता है, जो गाने में साफ तौर से देखा जा सकता है। यह गाना इंस्पायर करने वाला, आगे बढ़ाने वाला और दमदार है।

‘चंदू चैंपियन’ 14 जून, 2024 को रिलीज़ होने वाली है, साथ ही यह दुनिया भर के दर्शकों पर अपनी कभी ना मिटने वाली छाप छोड़ने के लिए तैयार है। यह फिल्म एक अनोखा सिनेमाई अनुभव होने की गारंटी देती है।

Exit mobile version