Site icon Dainik Savera Times

Sajid Nadiadwala ने ‘Sikandar’ का पोस्टर रिलीज कर Salman Khan के फैंस को दिया तोहफा

सिकंदर : बॉलीवुड के जानेमाने फिल्मकार साजिद नाडियाडवाला ने फिल्म सिकंदर का पोस्टर रिलीज कर सलमान खान के फैंस को तोहफा दिया है। सलमान खान स्टारर सिकंदर का पहला लुक सामने आ गया है। साजिद नाडियाडवाला की अगली फिल्म सिकंदर का फर्स्ट पोस्टर सलमान खान के जन्मदिन के अवसर पर जारी कर दिया गया है। निदेशक ए.आर. मुरुगडोस, जो अपनी शानदार फिल्मों के लिए जाने जाते हैं, इस फिल्म में सलमान खान को एक नए और अलग अवतार में पेश करने के लिए तैयार हैं।

पोस्टर रिलीज कर सलमान खान के फैंस को दिया तोहफा

पोस्टर में सलमान खान एक ताकतवर और मिस्ट्री से भरे पोज़ में नजर आ रहे हैं। सिकंदर का यह फस्र्ट लुक सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है, और फैंस बड़े पर्दे पर मेगास्टार की वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म सिकंदर सलमान खान और साजिद नाडियाडवाला की 2014 की ब्लॉकबस्टर फिल्म‘किक’के बाद आने वाली पहली फिल्म है, जो साजिद के निर्देशनमें बनी पहली फिल्म भी थी।


साजिद नाडियाडवाला निर्मित और ए.आर. मुरुगडोस निर्देशित ‘सिकंदर’ एक शानदार सिनेमेटिक एक्सपीरियंस बनने का वादा करती है, जिसमें एक्शन, ड्रामा और इमोशन का बेहतरीन मेल होगा। कहा जा सकता है कि इस कैची फस्र्ट लुक के साथ, सलमान खान की अगली ब्लॉकबस्टर फिल्म का काउंटडाउन अब ऑफिशियल तौर से शुरू हो गया है!

 

Exit mobile version