Site icon Dainik Savera Times

सुनील शेट्टी के बेटे अहान को लेकर फिर से फिल्म बनायेंगे साजिद नाडियाडवाला

मुंबई: बॉलीवुड फिलमकार साजिद नाडियाडवाला, सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी को लेकर फिर से फिल्म बनाने जा रहे हैं। अहान शेट्टी की पहली फिल्म ‘तड़प’ फॉक्स मीडिया और नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट द्वारा बनाई गई थी। अहान शेट्टी ने 28 दिसंबर को अपना 28वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर साजिद नाडियाडवाला ने न केवल उन्हें बधाई दी, बल्कि उनके साथ एक नई फिल्म की अनाउंसमेंट भी की है।

साजिद नाडियाडवाला ने अहान के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा,डियर अहान, आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। अब गिफ्ट खुलने का अगले महीने तक इंतजार नहीं कर सकते हैं। क्योंकि हम इसके लिए बेहद एक्साइटेड हैं। अब जब हम साथ में माइल स्टोन पाने के लिए एक नए सफर पर निकल चुके हैं, तो इसे सेलिब्रेट करते हैं।

Exit mobile version