Dainik Savera Times

सलीम खान की तबीयत अचानक बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती; चिंतित दिखे सलमान खान

Salim Khan's health suddenly deteriorates

एंटरटेनमेंट डेस्क: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के पिता और मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान की अचानक तबीयत खराब हो गई है। उन्हें तुरंत मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। जैसे ही यह खबर मिली, सलमान खान बिना देर किए अस्पताल पहुंच गए।

अस्पताल में दिखे चिंतित सलमान

अस्पताल से सलमान खान का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह काफी परेशान और चिंतित नजर आ रहे हैं। उन्होंने काले रंग की टी-शर्ट और पैंट पहन रखी थी। अस्पताल के बाहर भारी सुरक्षा भी देखी गई। फैंस लगातार सलीम खान के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

 

कौन हैं सलीम खान?

सलीम खान हिंदी सिनेमा के जाने-माने लेखक हैं। उनका जन्म मध्य प्रदेश के इंदौर में हुआ था। कम उम्र में ही उनके माता-पिता का निधन हो गया था। उन्होंने पहली शादी सुशीला चरक से की, जिन्होंने शादी के बाद अपना नाम सलमा रख लिया। उनके चार बच्चे हैं… सलमान खान, अरबाज खान, सोहेल खान और अलवीरा। बाद में उन्होंने मशहूर डांसर और अभिनेत्री हेलन से दूसरी शादी की।

सलीम-जावेद की सुपरहिट जोड़ी

सलीम खान ने मशहूर लेखक जावेद अख्तर के साथ मिलकर कई बड़ी और यादगार फिल्में लिखीं। सलीम-जावेद की जोड़ी ने बॉलीवुड को कई सुपरहिट फिल्में दीं, जिनमें शोले, दीवार, डॉन, जंजीर, त्रिशूल और सीता और गीता जैसी फिल्में शामिल हैं। इन फिल्मों ने हिंदी सिनेमा में नई दिशा दी और आज भी दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय हैं। फिलहाल सलीम खान का इलाज जारी है। परिवार और फैंस उनकी सेहत में जल्द सुधार की कामना कर रहे हैं।

Exit mobile version