Site icon Dainik Savera Times

Salman को फिर मिली धमकी, शख्स ने Mumbai police कंट्रोल रूम फोन कर कहा: “30 तारीख को मारूंगा’

बॉलीवुड के सुपर स्टार यानी के सलमान खान को लेकर एक बेहद बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, एक्टर को एक बार फिर से एक और धमकी मिली है। जी हां, काफी समय से सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिल रही है। ऐसे में एक बार फिर से सलमान को धमकी मिली जिसमें हैरानी की बात ये है के कॉलर ने पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल कर कहा है की वो सलमान ख़ान को 30 तारीख़ को मारेगा। इसके बाद अब मुंबई पुलिस एक्टिव हो गई है और सलमान की सिक्युरिटी को लेकर अलर्ट हो।

इसके इलावा आपको बता दें कि सलमान के लिए ये कॉल मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम में सोमवार की रात 9 बजे आया था। फिलहाल मुंबई पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले जांच कर रही है और कॉलर तक पहुंचने की कोशिश में भी जुट गई है। इसके इलावा आपको बता दें के कॉलर ने अपना नामरॉकी भाई बताया है और कहा की वो जोधपुर का गौरक्षक है।

जानकारी के लिए आपको बता दें के सलमान खान की सुरक्षा के लिए वाई प्लस कैटिगिरी की सिक्योरिटी दी गई है और एक्टर ने खुद अपनी सेफ्टी के लिए व्हाइट कलर की एक बेहद एक्सपेंसिव बुलेटप्रूफ गाड़ी भी खरीदी है। हर कोई इस खबर को सुन बेहद हैरान हो गया है।

Exit mobile version