Site icon Dainik Savera Times

Salman Khan: विदेशों में भी दिखेगा बिग बॉस 20 का जलवा, यूके-कनाडा-सिंगापुर में होगी स्ट्रीमिंग

Salman Khan

Salman Khan

Bigg Boss 20: अभिनेता सलमान खान द्वारा होस्ट किया गया लोकप्रिय रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ रिलीज के लिए तैयार है। इस बार शो को इंटरनेशनल लेवल पर भी लॉन्च किया जा रहा है। इसके साथ यूके, कनाडा और सिंगापुर में रहने वाले दर्शक भी बिग बॉस के छह भाषाओं वाले एडिशन का हिस्सा बन सकेंगे और लाइव वोटिंग के जरिए अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट को सपोर्ट कर पाएंगे।

शो को यूके, कनाडा और सिंगापुर में उपलब्ध कराने की तैयारी की गई है, क्योंकि जियो हॉटस्टार अपनी स्ट्रीमिंग सर्विस का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विस्तार कर रहा है। यूके और कनाडा के दर्शकों को 24×7 लाइव फीड देखने की सुविधा मिलेगी। वहीं, कनाडा में दर्शक बिग बॉस हिंदी को टीवी प्रसारण से सात दिन पहले भी देख सकेंगे। भारत में शो कलर्स टीवी के साथ-साथ जियो हॉटस्टार पर भी स्ट्रीम किया जाएगा।

‘बिग बॉस 20’ की इस बार की थीम ‘वरदान’ यानी एक्स्ट्रा जीवनदान रखी गई है। इसके तहत गेम के दौरान एलिमिनेट होने वाला कंटेस्टेंट तुरंत घर से बाहर नहीं जाएगा, बल्कि उसे दोबारा गेम में वापसी का मौका मिल सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस सीजन में करीब 20 प्रतियोगी हिस्सा ले सकते हैं। ईशा रिखी, अमन गांधी, आम्रपाली दुबे, कुशाल तंवर उर्फ गुल्लू, खुशी दुबे और शौविक चक्रवर्ती जैसे नामों के शो में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।

ये भी पढे़ं :– https://dainiksaveratimes.com/entertainment/taapsee-pannu-film-quality-box-office-filmography/

बिग बॉस के अलावा जियो हॉटस्टार के इंटरनेशनल लाइन-अप में ‘अली बाबा और चालीस भूत’, ‘प्रिंस ऑफ मॉलीवुड’, ‘पार्ट टाइमर्स’ और ‘द कोर्ट’ जैसे शो भी शामिल होंगे। इसके अलावा कई फिल्मों के प्रीमियर भी दर्शकों को देखने को मिलेंगे। इस विस्तार के जरिए विदेशी दर्शकों को भारतीय मनोरंजन का बड़ा कंटेंट लाइन-अप उपलब्ध कराया जाएगा।

प्लेटफॉर्म पर जियोस्टार के टीवी चैनल्स जैसे स्टार प्लस, कलर्स, स्टार विजय, एशियानेट, स्टार जलसा और स्टार प्रवाह का कंटेंट भी उपलब्ध होगा। ‘अनुपमा’, ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’, ‘सेहर होने को है’ और ‘अझागे अझागु’ जैसे लोकप्रिय शोज भी दर्शक देख सकेंगे। इनमें से कुछ कंटेंट कनाडा और सिंगापुर में पहले उपलब्ध होंगे, जबकि यूके में इन्हें टीवी प्रसारण के साथ देखा जा सकेगा।

इंटरनेशनल लाइन-अप में ‘इंडिया का टॉप 1 परसेंट’ भी शामिल है, जिसे अभिनेता अनिल कपूर होस्ट करेंगे। यह गेम शो प्रतियोगियों की लॉजिक और रीजनिंग क्षमता को परखेगा और कनाडा व सिंगापुर में उपलब्ध होगा। जियो हॉटस्टार का यह इंटरनेशनल रोलआउट नए ब्रांड के तहत इन तीन विदेशी बाजारों में 2 सितंबर से शुरू होने वाला पहला विस्तार है।

Exit mobile version