एंटरटेनमेंट डेस्क: बॉलीवुड और टेलीविजन इंडस्ट्री के लिए आज का दिन बेहद दुखद खबर लेकर आया है, जहां एक ओर फिल्म जगत से लगातार चिंताजनक समाचार सामने आ रहे हैं। वहीं अब एक और दुखद सूचना ने सभी को भावुक कर दिया है। कई फिल्मों और टीवी धारावाहिकों में अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराने वाली अभिनेत्री प्रवीणा देशपांडे का निधन हो गया है। उनके निधन की खबर सामने आते ही फिल्म और टीवी जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके परिवार ने इस खबर की पुष्टि सोशल मीडिया के जरिए की है।
प्रवीणा देशपांडे के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनके परिवार की ओर से एक भावुक पोस्ट साझा की गई। पोस्ट में उनकी तस्वीर के साथ लिखा गया कि 17 फरवरी 2026 को उनका निधन हो गया। साथ ही यह भी बताया गया कि उनकी अंतिम यात्रा 17 फरवरी को दोपहर 3 बजे अंधेरी के चकाला परसिवाड़ा हिंदू श्मशान घाट के लिए निकाली जाएगी। परिवार की ओर से अनिरुद्ध, अभिमन्यु, रुचिरा और वीर देशपांडे के नाम साझा किए गए।
View this post on Instagram
कैंसर से जूझ रही थीं प्रवीणा
जानकारी के मुताबिक, प्रवीणा देशपांडे पिछले कुछ समय से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से लड़ रही थीं। लंबे इलाज के बाद भी उनकी तबीयत में सुधार नहीं हो पाया और आखिरकार 60 वर्ष की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। खास बात यह रही कि अपने जीवन के अंतिम समय तक उन्होंने अभिनय से दूरी नहीं बनाई और काम करती रहीं।
आखिरी बार इस फिल्म में आई थीं नजर
प्रवीणा देशपांडे को आखिरी बार इमरान हाशमी अभिनीत फिल्म तस्करी में देखा गया था। इससे पहले भी उन्होंने कई फिल्मों और टीवी सीरियल्स में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई थीं।
टीवी और फिल्मों में लंबा करियर
प्रवीणा लंबे समय से मनोरंजन जगत में सक्रिय थीं। उन्होंने लोकप्रिय टीवी धारावाहिकों जैसे घर एक मंदिर, करम अपना अपना, कुल्फी कुमार बाजेवाला और कुमकुम में अभिनय किया था। इसके अलावा वे कई चर्चित फिल्मों का भी हिस्सा रहीं, जिनमें रेडी, बॉम्बे टॉकीज, डी-डे, मॉनसून शूटआउट, एक विलेन, क्रेजी कुक्कड़ फैमिली, गब्बर इज बैक, अलीगढ़ और ब्लैकमेल शामिल हैं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...