Site icon Dainik Savera Times

सलमान खान ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 35 साल, एक्टर ने इस तरह किया फैंस का शुक्रिया अदा

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने 35 साल पूरे होने पर फैंस को धन्यवाद करते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है।सलमान खान ने वर्ष 1988 में प्रदर्शित फिल्म ‘बीवी हो तो ऐसी’ से अपने सिने करियर की शुरुआत की थी। सलमान को फिल्म इंडस्ट्री में 35 साल हो गये हैं। सलमान खान ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने अपने साढ़े तीन दशक की जर्नी को दिखाया है।

वीडियो में ‘टाइगर जिंदा है’, ‘बजरंगी भाईजान’, ‘दबंग’, ‘रेस 3’, ‘रेडी’, ‘वॉन्टेड’, ‘किसी का भाई किसी की जान’, ‘हम आपके हैं कौन’, ‘हम दिल दे चुके सनम’ से लेकर ‘सुल्तान’ जैसी फिल्मों के सीन देखने को मिलते हैं।साथ ही वीडियो में सलमान के लोकप्रिय डायलॉग भी सुनने को मिलते हैं।

इस वीडियो को शेयर करते हुए सलमान खान ने अपने फैंस को उन्हें इतना प्यार देने के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा, 35 साल 35 दिन की तरह बीत गए। आपके प्यार के लिए धन्यवाद। सलमान के इस वीडियो को उनके फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं।

Exit mobile version