Site icon Dainik Savera Times

Salman Khan की फिल्म ‘Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan’ का गाना ‘लेट्स डांस छोटू मोटू्’ रिलीज

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की आने वाली फिलम ‘किसी का भाई किसी की जान’ का गाना ‘लेट्स डांस छोटू मोटू’ रिलीज हो गया है।सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ को लेकर चर्चा में हैं।’किसी का भाई किसी की जान’ का गाना ‘लेट्स डांस छोटू मोटू’ रिलीज हो गया है।सलमान खान, देवी श्री प्रसाद, नेहा भसीन, यो यो हनी सिंह की आवाज में यह गाना है। ‘लेट्स डांस छोटू मोटू’ गाने में सलमान के साथ पूजा हेगड़े सहित पूरी टीम ने जबरदस्त डांस किया है।

हर किसी का डांस स्टेप देखने लायक है। सभी ने लुंगी पहनकर साउथ इंडियन लुक में धमाल मचा दिया है।गौरतलब है कि फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ का निर्देशन फरहाद सामजी ने किया है। वहीं, इस फिल्म को सलमान खान ने खुद प्रोड्यूस किया है। फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में सलमान खान के अलावा पूजा हेगड़े, दग्गुबाती वेंकटेश, शहनाज गिल, सिद्धार्थ निगम, राघव जुयाल और पलक तिवारी भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। यह फिल्म 21 अप्रैल, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Exit mobile version