Site icon Dainik Savera Times

सलमान खान फिल्म्स ने अलीजेह की पहली फिल्म फर्रे का टीजर रिलीज किया

मुंबई: सलमान खान फिल्म्स ने अलीजेह की पहली फिल्म फर्रे का टीजर रिलीज कर दिया है। सलमान खान की भांजी अलीजेह की पहली फिल्म फ़र्रे है,जिसे सलमान खान फिल्म्स द्वारा निर्मित किया जा रहा है। फिल्म फर्रे का टीज़र जारी कर दिया गया है।सलमान खान ने इसे अपने सोशल मीडिया पर साझा किया है। सलमान अपनी भांजी अलीज़ेह को बॉलीवुड डेब्यू के लिए भरपूर समर्थन कर रहे हैं।

फ़र्रे के टीज़र को देख यह अनुमान लगाया जा सकता है कि यह थ्रिलर फिल्म होगी। फर्रे का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक सौमेंद्र पाधी ने किया है और इसमें अलीज़ेह, ज़ेन शॉ, साहिल मेहता, प्रसन्ना बिष्ट, रोनित बोस रॉय और जूही बब्बर सोनी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फ़र्रे 24 नवंबर 2023 को रिलीज़ होगी।

 

 

Exit mobile version