Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

सलमान खान ने दिया अपने फैंस को प्यारा सा मेसेज, बोले: ‘अपने दर्शकों के..’

January 13, 2024

सलमान खान ने दिया अपने फैंस को प्यारा सा मेसेज, बोले: ‘अपने दर्शकों के..’

मुंबई: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने कहा कि एक अभिनेता के रूप में उनका सबसे बड़ा और एकमात्र काम लोगों का भरपूर मनोरंजन करना है।सलमान की नवीनतम रिलीज ‘टाइगर 3’ अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम हो रही है। उसी के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘टाइगर फ्रेंचाइजी को पहली फिल्म से ही सभी प्लेटफार्मों चाहे वह थियेटर हो, या सैटेलाइट भरपूर प्ज़्यार मिल रहा है।उन्ज़्होंने कहा, ’यह देखना आश्चर्यजनक लगता है कि टाइगर 3 पहले सिनेमाघरों और अब स्ट्रीमिंग पर कैसे हिट रही।’’

उन्होंने कहा, ‘मैं अपने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने दर्शकों के साथ संपर्क में हूं और मैं अब टाइगर 3 के ओटीटी पर आने के बाद लोगों का प्यार देख सकता हूं।’सलमान ने कहा, ‘एक अभिनेता के रूप में मेरा सबसे बड़ा और एकमात्र काम लोगों का भरपूर मनोरंजन करना है और मुझे खुशी है कि टाइगर 3 को दुनिया भर के लोग पसंद कर रहे हैं।‘

सलमान ने आगे कहा, टाइगर 3 एक ऐसी फिल्म है जो मेरे दिल के बहुत करीब है। जब यह सिनेमाघरों में हिट हो गई तो यह बेहद निजी लगा और अब यह रिलीज होने के कुछ ही दिनों के भीतर डिजिटल प्लेटफॉर्म पर हिट हो गई है।’उन्ज़्होंने कहा, ‘‘टाइगर हमेशा लोगों का मनोरंजन करने के लिए मौजूद रहेंगे।’’’टाइगर 3′ में कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी भी हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें