Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

Salman Khan फिल्म ‘सिकंदर’ में एक्शन दिखाने के लिए तैयार, दबंग स्टार ने शुरू की फाइट सीन्स की रिहर्सल

June 9, 2024

Salman Khan फिल्म ‘सिकंदर’ में एक्शन दिखाने के लिए तैयार, दबंग स्टार ने शुरू की फाइट सीन्स की रिहर्सल

मुंबई : बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान ने अपनी आने वाली फिल्म सिकंदर के लिए फाइट सीन्स की रिहर्सल शुरू कर दी है। सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म सिकंदर को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। सलमन खान ने इस साल ईद के अवसर पर अपनी नई एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘सिकंदर’अनाउंस की थी। इस फिल्म में सलमान के साथ रश्मिका मंदाना भी नजर आएंगी। सलमान खान फिल्म सिकंदर की तैयारी में जुट गए हैं। एक बार फिर एक्शन दिखाने के लिए उन्होंने कड़ी तैयारी की है। सलमान इस फिल्म में कई एक्शन सीन्स खुद करने वाले हैं। उन्होंने इसके लिए रिहर्सल भी शुरू कर दी है। इसके साथ ही अपने रूटीन में बदलाव भी किया है। इस समय वह सुडौल बॉडी पाने के लिए जमकर वर्कआउट कर रहे हैं। फिल्म निर्देशक एआर मुरुगादास कर रहे हैं। वही फिल्म ‘सिकंदर’ का प्रोडक्शन साजिद नाडियाडवाला कर रहे हैं। ‘सिकंदर’ अगले साल ईद 2025 के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें