Site icon Dainik Savera Times

ईद के असली सिकंदर हैं Salman Khan, 27 फरवरी को बड़े खुलासे के साथ होगी काउंटडाउन की शुरुआत

Salman Khan

Salman Khan : सलमान खान और ईद का कनेक्शन किसी ट्रेडिशन से कम नहीं है। सालों से जब भी ईद आती है, भाईजान की फिल्में सिनेमाघरों में धमाल मचाने आ जाती हैं। फैंस के लिए ये बस एक फिल्म नहीं, बल्कि जश्न जैसा होता है। बड़े पर्दे पर सलमान की मौजूदगी ही काफी है बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने के लिए। जब से उन्होंने ईद पर फिल्में रिलीज करनी शुरू की हैं, तब से ये ट्रेंड बन गया है, और अब तो हर साल लोग यही पूछते हैं – “भाई की ईदी कब आ रही है?”

सलमान खान और ईद का रिश्ता ऐसा है जैसे बिना मिठाई के त्योहार अधूरा लगता हो। वांटेड, एक था टाइगर, किक, बजरंगी भाईजान और सुल्तान जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के साथ उन्होंने हर ईद पर बॉक्स ऑफिस के रिकॉर्ड तोड़ने की परंपरा बना दी है। उनके फिल्मों में बड़े पर्दे की ग्रैंडनेस, दिल छू लेने वाली कहानियां और शानदार एक्शन का जबरदस्त कॉम्बिनेशन होता है, जो फैंस को मसाला एंटरटेनमेंट का परफेक्ट डोज़ देता है।

2025 में सलमान खान एक बार फिर ईद पर धमाका करने के लिए तैयार हैं। फैंस की बेसब्री चरम पर है, क्योंकि “सिकंदर” से जुड़ा एक बड़ा खुलासा 27 फरवरी को सामने आने वाली है और उसके साथ ही भाईजान की अगली ब्लॉकबस्टर फिल्म का काउंटडाउन भी शुरू होने वाला है।

सलमान खान की ईद रिलीज़ का दबदबा कोई ट्रेंड नहीं, बल्कि एक विरासत है जो हर साल और मजबूत होती जा रही है। इसी वजह से उन्हें ईद का “सिकंदर” कहा जाता है। “सिकंदर” की रिलीज़ इस परंपरा को और आगे बढ़ाएगी, जहां फैंस एक बार फिर भाईजान की दमदार परफॉर्मेंस का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। इस ईद, सलमान का जलवा फिर से बड़े पर्दे पर छाने वाला है।

Exit mobile version