एंटरटेनमेंट डेस्क: ‘बिग बॉस’ सीजन 20 की 6 सितंबर को शानदार शुरुआत हो गई है। शो में इस बात भी दमदार कंटेस्टेंट्स की एंट्री हुई है, जिसमें बॉक्सिंग स्टार मैरी कॉम, मशहूर एक्टर्स कनिका मान और आसिफ खान से लेकर डिजिटल क्रिएटर्स तक, कई जाने माने नाम शामिल हुए हैं।
बिग बॉस के घर में हमेशा की तरह इस बार भी ढेर सारा ड्रामा, स्ट्रैटेजी और अनस्क्रिप्टेड इमोशंस से भरपूर सफर देखने मिलने वाला है। लेकिन इन सब के बावजूद इस शो को खास जो चीज बनाती है वो है स्टेज पर सलमान खान की मौजूदगी। किसी भी रियलिटी शो के लिए 20 साल का लंबा सफर तय करना कोई छोटी बात नहीं है। तो चलिए नजर डालते हैं कि शो ने अपने शुरुआत के समय से अब तक हर बदलते होस्ट के साथ खुद को कैसे बेहतर किया और खुद में किस तरह के बदलाव लाए।
अरशद वारसी (सीजन 1)
बिग बॉस की शुरुआत अरशद वारसी ने की थी। जी हां, वह शो के पहले होस्ट थे जिन्होंने 2006 में बिग बॉस की बतौर होस्ट कमान संभाली थी। अपने अनोखे अंदाज से उन्होंने शो के माहौल को हल्का-फुल्का बनाए रखा था। उनकी हाज़िरजवाबी और मज़ाकिया अंदाज़ को भी दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया था।
कहना होगा कि उन्होंने वीकेंड के एपिसोड्स को लोगों से जुड़ा हुआ बनाए रखा था। कंटेस्टेंट्स से घर के अंदर बातचीत करने वाले पहले सेलिब्रिटी होस्ट के तौर पर उन्होंने माहौल को अच्छा बनाया, जिससे इंडियन ऑडियंस को रियलिटी टीवी के इस बिल्कुल नए फ़ॉर्मेट को समझने और अपनाने में किसी तरह की मुश्किल का सामना नहीं करना पड़ा।
शिल्पा शेट्टी ( सीजन 2)
UK के ‘सेलिब्रिटी बिग ब्रदर’ में जीत हासिल करने के बाद, शिल्पा शेट्टी सीज़न 2 के लिए ग्लोबल रियलिटी TV एक्सपीरियंस के साथ आईं थीं। ऐसे में, बिग बॉस सीजन 2 के स्टेज पर उन्होंने ने अपनी मौजूदगी से एलिगेंस, ग्लैमर, और एक सहानुभूति भरा लेकर आईं। उन्होंने खुद इंटरनेशनल लेवल पर जाकर घर के अंदर अकेलेपन के साथ खुद पर होने वाले प्रेशर को महसूस किया था, इसलिए वो एक होस्ट के तौर पर कंटेस्टेंट को नेचुरल तरीके न सिर्फ संभालती थी बल्कि उनका हौसला भी बढ़ाती थीं।
अमिताभ बच्चन ( सीजन 3)
दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन के शामिल होने के साथ कहना होगा कि बिग बॉस सीजन 3 का लेवल बढ़ गया था। अमिताभ ने शो के वीकेंड एपिसोड में अपना एक अलग टच दिया था, जिससे हर बात एपिसोड्स में गरिमा, ठहराव और एक प्रभावशाली अंदाज महसूस होता था। उनकी मौजूदगी और दिखाई गई राह से शो का टोन स्थिर होने के साथ एंटरटेनिंग भी हो गया, जिससे यह साफ हो गया कि शो देश के परिवारों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर सकता है।
संजय दत्त ( सीजन 5 – को- होस्ट)
बिग बॉस का सीजन 5 ही ऐसा सीजन रहा, जहां मेकर्स ने डुअल-होस्ट फॉर्मेट में हाथ आजमाने की कोशिश की थी। इस तरह से संजय दत्त ने सलमान खान के साथ होस्टिंग की थी और स्टेज पर दोनों की जोड़ी ने एक रिलैक्स्ड, “बडी-कॉप” जैसा डायनामिक बनाया था। संजय दत्त के सहज अंदाज और सलमान खान के साथ उनकी शानदार केमिस्ट्री ने उस सीजन के वीकेंड एपिसोड्स में एक खास, कैजुअल एनर्जी जोड़ दी, जिसे फैंस आज भी पसंद से याद करते हैं।
फ़राह खान (बिग बॉस हल्ला बोल / गेस्ट होस्ट)
फराह खान जिन्हें शो की सबसे बड़ी सुपर-फैंस में से एक माना जाता है, उन्होंने सीजन 8 के दौरान ‘बिग बॉस हल्ला बोल’ स्पिन-ऑफ के होस्टिंग को संभाली ही नहीं था बल्कि बाद के सीजन्स में भी जब भी जरूरत पड़ी, होस्ट के तौर पर जिम्मेदारी भी संभाली। शो के लिए एक दर्शक की नजर रखने वाली फराह ने फेक नैरेटिव्स को खुलकर सामने लाने, कंटेस्टेंट्स को बेहतर परफॉर्म करने के लिए पुश करने के साथ घर के डायनेमिक्स को बेबाकी से समझने से कभी पीछे नहीं हटीं।
सलमान खान (सीजन 4 से सीजन 20 तक)
बिग बॉस में भले ही पहले आए सभी होस्ट ने अपने अंदाज से शो में कुछ न कुछ अच्छे बदलाव किए थे, लेकिन यह भी मानना पड़ेगा कि सलमान खान की सीजन 4 से हुई एंट्री ने शो की पूरी रूपरेखा ही नहीं बल्कि अंदाज को भी बदल दिया। सलमान खान हर हफ्ते वीकेंड के एपिसोड को सिर्फ होस्ट ही नहीं करते बल्कि उसे उन्होंने हर घर में बिना मिस किए देखे जाने वाले नेशनल इवेंट में बदल दिया है।
किसी भी स्क्रिप्ट के बिना सलमान ने शो पर अपने नेचुरल अंदाज में हर बार बेबाकी के साथ एक राह दिखाने वाले मेंटर, प्रोटेक्टिव बड़े भाई और बिना किसी फिल्टर के जज की भूमिका निभाई है। सलमान हमेशा गलत करने वाले कंटेस्टेंट्स को आईना दिखाते हैं, जबकि सच्चे कंटेस्टेंट्स की तारीफ करते हैं और फेक पर्सनैलिटी या गलत बर्ताव को बिना किसी हिचकिचाहट के सामने लाते हैं। इस तरह से उनकी मौजूदगी से खास बना ‘वीकेंड का वार’ सेगमेंट जल्द ही हर सीजन का सबसे ज्यादा रेटिंग पाने वाला हिस्सा बन गया है, और कई बार रेगुलर वीकडे एपिसोड्स से भी ज्यादा दर्शक इसे देखना पसंद करते हैं।
बिग बॉस में 15 साल से ज्यादा का सफर तय करने के साथ इसमें कई स्पिन-ऑफ्स और बीस ऐतिहासिक सीजन्स भी शामिल हैं। ऐसे में देश भर में बेहद पसंद किए जाने वाले इस शो की जान सलमान खान बन गए हैं, यह कहना गलत नहीं होगा कि होस्ट और फ्रेंचाइजी लगभग एक ही बन गए हैं। शो में हर साल नए कंटेस्टेंट आते हैं, लेकिन इन सभी नए चेहरों के बीच दर्शकों को एक चेहरा हर बार देखना पसंद है और वो है सलमान खान का।
दर्शक सलमान की हर बात पसंद करते हैं, उन्हें उनका अंदाज, कंटेस्टेंट्स से की गई बिना फ़िल्टर की बातें और घर के अंदर चल रही उथल-पुथल पर उनकी बेबाक राय को पसंद करते हैं। यही वह वजह है कि इतने साल बाद भी दर्शक शो से जुड़े हुए हैं और ‘बिग बॉस 20’ के आगे बढ़ने के साथ उत्सुकता बनाए हुए हैं। इस तरह से एक बात एकदम साफ है कि शो में भले ही कई होस्ट आते-जाते रह सकते हैं,, लेकिन सलमान खान ने इस घर को आज के पॉप-कल्चर फिनॉमेनन के हिसाब से बदला है।

