
मुंबई: सलमान खान वाकई सबसे बड़े सुपरस्टार हैं और स्क्रीन पर उनकी मौजूदगी हमेशा सबको दीवाना बना देती है। सलमान खान में एक खास चार्म और ग्लैमर है, जो उनकी एक छोटी सी मौजूदगी को भी लाखों के भीड़ में अलग बनाती है। बता दें कि सलमान खान ने हाल ही में पार्टी फीवर में कैमियो किया है, जिसमें अयान अग्निहोत्री उर्फ अग्नि और पायल देव को देखा जा सकता है।
इस लेटेस्ट सिंह “पार्टी फीवर”, जिसमें अयान अग्निहोत्री “अग्नि” और पायल देव के साथ में हैं, अब रिलीज हो चुका है और सबको पार्टी के जोश में भरने के लिए तैयार है। इस सॉन्ग के लाइवली ट्यून्स और कैची बिट्स, पार्टी क्लब के बैकड्रॉप के साथ, जोश से भरा माहौल बनाते हैं। वहीं, सलमान खान अपने इलेक्ट्रिफाइंग कैमियो से सभी का दिल जीत रहे हैं।
सुपरस्टार अपने बेजोड़ स्वैग के साथ अयान अग्निहोत्री को “अग्नि” के रूप में पेश करते हुए नज़र आ रहे हैं। बेहद शानदार दिख रहे सलमान खान ने अपने कैमियो के साथ इस पार्टी सॉन्ग के लिए एकदम सही मूड सेट किया है।
View this post on Instagram
इसके अलावा फिल्मों की बात करें तो, सलमान खान ईद 2025 पर साजिद नाडियाडवाला द्वारा प्रोड्यूस और एआर मुरुगडोस द्वारा डायरेक्टेड “सिकंदर” के साथ आ रहे हैं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...