Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

बिग बॉस 17 के वीकेंड का वार में बोले सलमान खान, घर को सिर्फ ईशा, अंकिता और मन्नारा चला रही हैं

December 10, 2023

बिग बॉस 17 के वीकेंड का वार में बोले सलमान खान, घर को सिर्फ ईशा, अंकिता और मन्नारा चला रही हैं

मुंबई: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने पूरे बिग बॉस 17 के घर का रियलिटी चेक करते हुए दावा किया है कि शो को केवल तीन लोग चला रहे हैं और बाकी घरवाले अनजान और खोए हुए लग रहे हैं। चैनल द्वारा शेयर किए गए प्रोमो में सलमान अंकिता और मन्नारा के बारे में बात करते नजर आ रहे हैं।सलमान ने कहा कि यह क्लीयर है कि मन्नारा चोपड़ा, अंकिता लोखंडे से नफरत करती हैं, मुझे लगता है कि अंकिता भी नफरत करतीं है। फिर वह ईशा मालवीय के बारे में बात करते हैं।

सलमान कहते हैं, ’इस घर में दो ऐसे कंटेस्टेंट हैं, जिनके रिश्ते एकदम क्लियर हैं एक मन्नारा और दूसरी अंकिता। मन्नारा, अंकिता लोखंडे से नफरत करती हैं अंकिता के साथ भी कुछ-कुछ ऐसा ही है। उन्होंने शुरू से ही एक दूसरे के साथ गैप बनाकर रखा है। बात करनी है। नहीं करनी है ये पूरी तरह से क्लियर है।’ इसके बाद सलमान ने ईशा का नाम लिया और कहा कि ईशा ने जिस तरह से अपने पास्ट और प्रेजेंट का सामना किया, वह कमाल है।सलमान ने खुलकर बोला कि ईशा मालवीय, अंकिता लोखंडे और मन्नारा चोपड़ा ही घर को चला रही हैं और बाकी सब लोग जो हैं, वो क्लूलेस और लॉस्ट लग रहे हैं मतलब उन्हें पता ही नहीं है कि क्या करना है। इनको लगता है कि ये लोग छाये हुए हैं, जो कि नहीं छाए हुए हैं।अपकमिंग एपिसोड में एविक्शन होगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें